मुंबई

Mumbai News: नासिक-शिरडी हाईवे पर बड़ा हादसा, बस-ट्रक की भिड़ंत में शिरडी जा रहे 10 लोगों की मौत, कई घायल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 13, 2023, 03:08 PM IST

Mumbai News: नासिक-शिरडी हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें दो बच्चों सहित 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 34 लोग घायल हैं। यह हादसा शुक्रवार सुबह को हुआ है। एक बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हुई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नासिक-शिरडी हाईवे पर हुए बस हादसे में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है साथ ही मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

Image

नासिक-शिरडी हाईवे हदसा

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • नासिक-शिरडी हाईवे पर बड़ा हादसा
  • दो बच्चों सहित 10 लोगों की मौत
  • एक बस और ट्रक की जोरदार टक्कर


Mumbai News: नासिक-शिरडी हाईवे पर अब तक कई बड़े हादसे हो चुके है, जिसमें बहुत से लोग घायल हुए है और अपनी जान तक गंवा चुके हैं। अब इस खतरनाक हाईवे पर एक और बड़ा हादसा सामने आया है, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई है। एक बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हुई है, जिसमें दो बच्चों सहित 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 34 लोगों के घायल होने की खबर है। नासिक-शिरडी हाईवे पर यह घटना शुक्रवार सुबह हुई है।

मामले की जांच कर रही पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि, हादसा हाईवे से सटे गांव पथारे के पास हुआ है। पुलिस ने कहा है कि, बस तीर्थयात्रियों से भरी हुई थी, जो शिरडी साईं बाबा मंदिर के लिए जा रही थी। शुक्रवार सुबह के समय एक ट्रक अचानक बस के सामने आ गया और टक्कर हो गई।

10 मृतकों में से पांच महिलाएं

पुलिस के अनुसार, टक्कर लगने के बाद मौके पर ही दो बच्चों सहित 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि अन्य घायल हो गए थे। पुलिस ने बताया है कि, यात्रियों की यह एक प्राइवेट कंफर्ट बस में थी, वहीं इसमें घायल हुए लोगों की हालत भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक, बस में 50 यात्री ठाणे से बस में सवार हुए थे। हादसे में टकराई यह बस उन 15 बसों में से एक थी जो उल्हासनगर से साईं बाबा मंदिर दर्शन के लिए रवाना हुई थी। 10 मृतकों में से पांच महिलाएं, तीन पुरुष और दो बच्चे हैं। पुलिस ने 34 घायलों को नासिक जिला अस्पताल, एक निजी अस्पताल और सिन्नर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों को 5 रुपये की देने की घोषणा

पुलिस हाईवे को खाली कराकर मामले की जांच कर रही है। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नासिक-शिरडी हाईवे पर हुए बस हादसे में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। सीएम ने संबंधित अधिकारियों को घटना की जांच के आदेश दिए हैं। आपको बता दें कि, नासिक-शिरडी हाईवे पर दुर्घटना की खबरें आती रहती हैं। हालांकि ट्रैफिक पुलिस वाहन चालकों के लिए समय-समय पर दिशा निर्देश जारी करती रहती है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article