मुंबई

Mumbai News: गोवा से कोल्हापुर आने वाले हर वाहन की चेकिंग कर रहा है आबकारी विभाग, नए साल पर शराब ले जाने वालों की खैर नहीं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 31, 2022, 11:53 AM IST

Mumbai News: गोवा से कोल्हापुर जाने वाले हर वाहन की सख्ती से जांच की जा रही है। यह जांच नए साल को देखते की जा रही है। जिला आबकारी विभाग की टीम गोवा और कोल्हापुर के हर छोटे-बड़े वाहनों की जांच कर रही है, क्योंकि विभाग का मानना है कि साल के अंत में शहर के अंदर शराब की अवैध तस्करी बढ़ जाती है।

Image

शराब को लेकर आबकारी विभाग की टीम सख्त

KEY HIGHLIGHTS
  • गोवा से कोल्हापुर जाने वाले हर वाहन की सख्ती से जांच
  • नए साल को देखते हुए की जा रही है जांच
  • हर छोटे-बड़े वाहन की हो रही है चेकिंग

Mumbai News: देशभर में शनिवार और रविवार को नए साल का जश्न मनाया जाएगा। महाराष्ट्र में भी इस खास दिन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वहीं जश्न के दौरान कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस ने भी कमर कस ली है। यही वजह है कि गोवा से कोल्हापुर के रास्ते महाराष्ट्र को जाने वाले हर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी है। इस बात की जानकारी जिला आबकारी विभाग ने दी है। जिला आबकारी विभाग ने गोवा से अवैध शराब को रोकने के लिए कोल्हापुर जिले को बेलगावी, सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी जिलों से जोड़ने वाली सभी प्रमुख और छोटी सड़कों पर अपनी चौकसी बढ़ा दी है।

इन रास्तों पर जिला आबकारी विभाग की पांच टीम चेक पोस्ट बनाकर गोवा से आने वाले हर छोटे-बड़े वाहनों की चेकिंग कर रही है। आबकारी विभाग के अनुसार शराब की मांग आमतौर पर साल के अंत में बढ़ जाती है और गोवा में भारतीय निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल) और अन्य शराब सस्ती मिलती है।

चेक पोस्ट बनाकर की जा रही है वाहनों की चेकिंग

इस दौरान महाराष्ट्र में शराब की तस्करी बढ़ जाती है। मामले पर कोल्हापुर के जिला आबकारी अधीक्षक रवींद्र अवाले ने कहा है कि तिलारी, गावसे, कनबनूर, अंबा, राधानगरी और गगनबावड़ा घाटों पर चेक पोस्ट बनाए हैं। पड़ोसी जिलों से आने वाले सभी वाहनों की अच्छी तरह से जांच की जा रही है। इसके लिए एक गश्ती दल भी बनाया गया है। आबकारी विभाग ने अपनी टीमों को अपराधियों के लिए अलर्ट पर रखा है, क्योंकि शराब तस्कर फिर से अवैध गतिविधि में शामिल हो सकते हैं।

अब तक करोड़ों रुपये की शराब जब्त हुई

कोल्हापुर जिला गोवा के साथ सीमा साझा नहीं करता है। फिर भी, इस साल अप्रैल के बाद से आबकारी विभाग ने गोवा से तस्करी कर लाई जा रही 2.38 करोड़ रुपये से अधिक की शराब जब्त की है। इसके अलावा 250 से अधिक लोगों को बूट लेगिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आबकारी अधीक्षक का कहा है कि जांच चौकियां और गश्ती दल जनवरी में भी अपनी चौकसी जारी रखेंगे क्योंकि 31 दिसंबर के बाद गोवा से लौटने वाले यात्री गोवा से अपने घर शराब ले जाते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article