मुंबई

Mumbai News: बीएमसी गेटवे ऑफ इंडिया को देगा 'फ्रेश लुक', ऐतिहासिक लुक बढ़ाने के लिए लगाए जाएंगे वाटर कर्टन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 4, 2023, 04:22 PM IST

Mumbai News: गेटवे ऑफ इंडिया का एक बार फिर से सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके अलावा काला घोड़ा के आसपास के फुटपाथों और किलों की भी सूरत बदली जाएगी। गेटवे ऑफ इंडिया के पास इलाके के विरासत स्वरूप को बढ़ाने के लिए एक वाटर कर्टेन स्थापित किया जाएगा।

Image

शहर का होगा सौंदर्यीकरण (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • महाराष्ट्र की कई जगहों को होगा सौंदर्यीकरण
  • गेटवे ऑफ इंडिया का एक बार फिर से सौंदर्यीकरण
  • एक वाटर कर्टेन स्थापित कर बनाया जाएगा खास

Mumbai News: मुंबई की कई जगह ऐसे में जो सदियों से आकर्षण का केंद्र रही हैं। इन जगहों पर हर दिन पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। ऐसे में सरकार ने अब महाराष्ट्र की कई ऐतिहासिक विरासतों का फिर से सौंदर्यीकरण करने का फैसला किया है। काला घोड़ा के आसपास के फुटपाथों को जल्द ही फिर से बनाया जाएगा और गेटवे ऑफ इंडिया के पास इलाके के विरासत स्वरूप को बढ़ाने के लिए एक वाटर कर्टेन स्थापित किया जाएगा। इस बाबत हाल ही में अतिरिक्त नगर आयुक्त (द्वीप शहर) आशीष शर्मा ने जानकारी दी है।

इसके अलावा एक अन्य इलाके को भी विकसित किया जाएगा, जिसका नाम रीगल सिनेमा सर्कल है। साल 2018 में मुंबई विरासत संरक्षण समिति ने ऐतिहासिक विरासतों की दृश्यता में सुधार के लिए एक पायलट परियोजना को मंजूरी दी थी, जिसके तहत इन जगहों का फिर से सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

वाटर कर्टेन के लिए टेंडर आमंत्रित

अतिरिक्त नगर आयुक्त ने कहा है कि, यह पूरे शहर में शुरू की गई 500 सौंदर्यीकरण परियोजनाओं में से एक है, जिनमें से अधिकांश उपनगरों में हैं। उन्होंने कहा है कि, राज्य की ऐतिहासिक जगह बहुत सारे पर्यटकों को आकर्षित करती हैं और यह एक विरासत परिसर भी है। विरासत के स्वरूप को ध्यान में रखते हुए कंकड़ वाली सड़कों को स्थापित किया जाएगा। अतिरिक्त नगर आयुक्त के मुताबिक, बीएमसी ने वाटर कर्टेन के लिए टेंडर आमंत्रित किया है, जो ताज होटल के साथ-साथ बनेगा, जो गेटवे ऑफ इंडिया को एक नया रूप देगा। किला विरासत परिसर, जिसमें काला घोड़ा और रीगल सिनेमा शामिल है, यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल का हिस्सा है। गेटवे ऑफ इंडिया भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) स्मारक है। ऐसे में इन सभी जगहों का सौंदर्यीकरण होना जरूरी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article