मुंबई

मुंबई एयरपोर्ट की क्षमता में विस्तार, चरण 1 व 2 का काम पूरा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 5, 2023, 09:16 PM IST

Mumbai Airport: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का 3 चरणों में विस्तार करने का निर्देश दिया था। इसमें चरण एक का काम 31 मार्च 2023 को और चरण 2 का काम 30 जून 2023 को पूरा हो चुका है।

Image

मुंबई एयरपोर्ट की सुविधा में विस्तार

Mumbai Airport: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुविधाओं में विस्तार किया है। मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के टी2 टर्मिनल पर सुरक्षा चेकप्वाइंट एरिया (एससीपी) के चरण 1 और चरण 2 का विस्तार पूरा हो गया है। इसके साथ ही एयरपोर्ट की क्षमता बढ़ाने के लिए अतिरिक्त जगह तैयार हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि इस अपग्रेडेशन से यात्रियों का प्रतीक्षा समय कम हो गया है और सुविधा बढ़ गई है।

बता दें, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का 3 चरणों में विस्तार करने का निर्देश दिया था। इसमें चरण एक का काम 31 मार्च 2023 को और चरण 2 का काम 30 जून 2023 को पूरा हो चुका है। इससे टर्मिनल की क्षमता बढ़ाने के लिए अतिरिक्त जगह तैयार हुई है, जिससे यात्रियों के लिए आसानी सुनिश्चित हुई है और इस तरह भीड़भाड़ कम करने में मदद मिली है।

सीनियर सिटीजन, विकलांगों को मिलेगी प्राथमिकता

एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई यात्री सुविधाओं के तहत यात्रियों को गाइड करने के लिए सहायकों को तैनात किया है। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों के साथ वाले यात्रियों और विशेष रूप से विकलांग यात्रियों के लिए अगल से प्राथमिकता लेन की व्यवस्था की गई है।

यात्री की संतुष्टि हमारी प्राथमिकता

इस मौके पर नागरिक उड्डयन और इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, यात्रियों की संतुष्टि हमेशा सरकार की प्राथमिकता रही है और मुझे खुशी है कि निजी हवाईअड्डा संचालक हवाई यात्रा को आसान बनाने के लिए आदेश का पूरी तरह से पालन कर रहे हैं। उन्होंने कहा, एयरपोर्ट पर अतिरिक्त स्थान से यात्री क्षमता बढ़ेगी और सुविधाओं का भी विस्तार होगा। उन्होंने कहा, इस परियोजना के तीसरे चरण पूरा होने से इसमें और वृद्धि होगी। उन्होंने आगे कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम काम करना जारी रखेंगे और अपने लोगों को सर्वोत्तम सेवा प्रदान करेंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान