मुंबई

Mumbai News: BARC क्वार्टर में छात्रा से गैंगरेप करने वाले आरोपी गिरफ्तार, 20 नवंबर तक कोर्ट ने हिरासत में भेजा

मुंबई के चेंबूर इलाके में BARC क्वार्टर दो आरोपियों ने कॉलेज छात्रा से गैंगरेप किया। जिसे पुलिस ने छात्रा के बयान के आधार पर गिरफ्तार कर लिया था। कोर्ट में आरोपियों की पेशी के बाद उन्हें 20 नवंबर तक हिरासत में भेजा गया है।

Image

गैंगरेप के आरोपी गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Mumbai News: मुंबई के चेंबूर इलाके में BARC क्वार्टर के एक फ्लैट हुई गैंगरेप की वारदात में कोर्ट ने आरोपियों को 20 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा है। यह घटना 15-16 नवंबर की रात की है। जहां आरोपियों ने भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र क्वार्टर के फ्लैट में पीड़िता को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया, जिसके बाद उसका गैंगरेप किया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर दोनों आरोपियों अजीत कुमार यादव और प्रभाकर यादव को गिरफ्तार किया और उसे कोर्ट के सामने पेश किया।

BARC में कर्मचारी हैं पीड़िता के पिता

पीड़िता की उम्र 19 साल है और वो पालघर में अपनी मां और बहन के साथ रहती है। उसके पिता BARC में काम करते हैं जिन्हे म्युनिसिपल हॉस्पिटल के सामने एक कॉप्लेक्स बिल्डिंग में फ्लैट मिला है। वारदात की रात पीड़िता अपने पिता से मिलने आई थी। आरोपी अजीत भी पास के फ्लैट में अपने परिवार के साथ रहता था। घटना के दिन उसके परिवार के लोग बाहर गए हुए थे। जिस कारण आरोपी ने अपने दोस्त प्रभाकर को अपने घर बुलाया हुआ था।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

घटना के दिन पीड़िता अजीत के घर खाना बनाने की कोई सामग्री लेने गई। इसी दौरान अजीत ने उसे स्प्राइट की बोतल में कोई नशीली चीज मिलाकर दी। जिसे पीकर पीड़िता बेहोश हो गई और आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता को दोपहर में जब होश आया तब उसने 16 नवंबर को पुलिस के पास जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 376 (डी), 328 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article