Mumbai Crime News: मुंबई में लूटपाट का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कैब ड्राइवर खिलौने वाली बंदूक से डराकर लोगों से लूटपाट की घटना को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। नालासोपारा पुलिस ने रविवार को 25 साल के एक शख्स को खिलौने की बंदूक का इस्तेमाल कर एक जौहरी को लूटने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कमलेश रामानंद गुप्ता के रूप में हुई है, जो ठाणे जिले के दिवा में रहता है।
पुलिस ने बताया है कि, आरोपी कैब ड्राइवर है, उसने कथित तौर पर 26 नवंबर को नालासोपारा में नेकलेस ज्वेलरी स्टोर से खिलौने की बंदूक का इस्तेमाल कर 10 लाख रुपये के गहनों की लूट की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने लूट की घटना को अंजाम देने के लिए 24 नवंबर को जौहरी की दुकान के आसपास का अध्ययन किया था।
