मुंबई

Mumbai: बेटे ने लगाया पिता को चूना, कई महीनों से निकल रहा था अकाउंट से पैसे, जब मामला खुला तो..

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 25, 2022, 04:24 PM IST

Mumbai Crime News: मुंबई में एक पिता ने अपने ही बेटे पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस को बताया है कि, आरोपी बेटे ने बीते 8 सालों के अंदर उसके तीन बैंक खातों से 43.15 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। इसके अलावा उसने गहनों सहित अन्य चीजों की भी ठगी की है।

Image

पिता ने लगाया बेटे पर ठगी का आरोप (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • पिता ने अपने ही बेटे पर धोखाधड़ी करने का लगाया आरोप
  • 8 साल में 43.15 लाख रुपये की धोखाधड़ी
  • गहनों सहित अन्य चीजों की भी ठगी की

Mumbai Crime News: मुंबई में एक अलग तरह की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक पिता ने अपने ही बेटे पर ठगी का इल्जाम लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। पिता ने बेटे पर उसके साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। घाटकोपर पुलिस थाने में 69 साल के एक बुजुर्ग ने अपने बेटे के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। बुजुर्ग का आरोप है कि, पिछले आठ सालों में उसके बेटे ने उनकी जानकारी के बिना उसके तीन बैंक खातों से ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम 43.15 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है।

पुलिस ने बताया है कि, पिता ने अपने बेटे पर आरोप लगाया कि, धोखे से उसने गिफ्ट डीड पर बुजुर्ग के हस्ताक्षर ले लिए थे। इस गिफ्ट डीड पर लिखा था कि, पीड़ित पिता अपना पूरा बैंक बैलेंस और घर, जहां वह रहता है। वह सब अपने बेटे को गिफ्ट में दे रहा है।

इन सब चीजों के साथ भी की धोखाधड़ी

बुजुर्ग ने आरोप लगाया कि, आरोपी बेटे ने बिना बताए दस्तावेजों पर उसके हस्ताक्षर करवाए थे। पीड़ित ने आगे आरोप लगाया है कि, हाल ही में उसने अपने बेटे को घर से निकाल दिया था, क्योंकि वह बुजुर्ग की देखभाल भी नहीं कर रहा था। पुलिस के बताया है कि, पीड़ित बुजुर्ग इस वक्त अपनी बेटे के घर पर रह रहा है। उसने बेटे पर न केवल फर्जी हस्ताक्षर से बैंक खाते से पैसे निकालने का आरोप लगाया है, बल्कि उसने यह भी आरोप लगाया है कि, आरोपी बेटे ने उसके प्रोविडेंट फंड, आवर्ती जमा, उसके द्वारा खरीदे गए किसान विकास पत्र, म्यूचुअल फंड और सोने के गहनों के साथ भी ठगी की है।

मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अदालत का दरवाजा खटखटाया

बुजुर्ग के अनुसार, इस प्रकार बेटे ने कुल मिलाकर 65.60 लाख रुपये की ठगी की है। यह सब झेलने के बाद पीड़ित बुजुर्ग ने स्थानीय मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अदालत का दरवाजा खटखटाया था और अदालत के आदेश के आधार पर पुलिस ने उसके बेटे और बहू के खिलाफ धोखाधड़ी और विश्वास भंग करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने बताया है कि, आरोपी बेटे ने अपने पिता के बैंक खाते से साल 2014 से 2021 तक 43.15 लाख रुपये निकाले हैं। पुलिस मामले की आगे जांच जारी है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!