मुंबई

Mumbai Crime News: सट्टेबाजी के चक्कर में शख्स ने की आत्महत्या, फांसी लगाकर दी जान

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 21, 2022, 12:57 PM IST

Mumbai Crime News: मुंबई में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। 25 साल के एक युवक ने सट्टेबाजी की वजह से आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने बताया है कि, मृतक के ऊपर सट्टेबाजी के कारण लाखों रुपये का कर्जा हो गया था, जिसके चलते वह डिप्रेशन में रहने लगा था, जिसके चलते उसने यह दर्दनाक कदम उठाया।

Image

सट्टेबाजी की वजह से शख्स ने की आत्महत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • एक युवक ने सट्टेबाजी की वजह से कर ली आत्महत्या
  • मृतक के ऊपर सट्टेबाजी के कारण लाखों रुपये का हो गया था कर्जा
  • कर्ज की वजह से मृतक डिप्रेशन में रहने लगा था

Mumbai Crime News: क्रिकेट सट्टेबाजी और बैटिंग जैसी चीजों में आज के वक्त कई युवक संलिप्त हैं। यह लोग सट्टेबाजी में जितने पैसे कमाते हैं, उससे ज्यादा गंवा देते हैं। सट्टेबाजी में कुछ युवक ज्यादा पैसे हारने के बाद एक-दूसरे की जान के दुश्मन भी बन जाते हैं। अक्सर इस तरह की खबरें सामने आती रहती हैं। इतना ही नहीं कुछ युवक तो ढेर सारे पैसे हारने पर अपनी जान लेने के लिए मजबूर हो जाते हैं। ऐसी ही एक घटना महाराष्ट्र में देखने को मिली है, जहां 25 साल के एक युवक ने सट्टेबाजी के चक्कर में अपनी जान ले ली है।

घटना महाराष्ट्र के नागपुर की है। पुलिस ने रविवार को मामले की जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार, नागपुर के कोराडी इलाके में मृतक युवक को क्रिकेट सट्टे में भारी आर्थिक नुकसान हुआ था, जिसके कारण वह काफी वक्त से डिप्रेशन में चल रहा था। सट्टेबाजी की वजह से वह कर्जे में भी आ गया था, जिसके चलते उसने आत्महत्या करने का फैसला कर लिया।

मृतक पर था कई लाख रुपये का कर्ज

मृतक की पहचान प्रशांत सरकार के तौर पर हुई है। नागपुर पुलिस के अनुसार, प्रशांत काफी वक्त से सट्टेबाजी जैसी चीजों में संलिप्त था। जिसके चलते उसके ऊपर कई लाख रुपये का कर्ज था। प्रशांत का कर्ज चुकाने में उसके पिता ने भी उसकी मदद की थी। हालांकि उसका कर्ज इतना था कि, खत्म नहीं हो रहा था। जिसके चलते प्रशांत हर वक्त डिप्रेशन में रहने लगा और आत्महत्या जैसा दर्दनाक कदम उठा लिया।

सीलिंग फैन से लटककर दी जान

पुलिस के अनुसार, प्रशांत ने शनिवार को अपने कमरे में सीलिंग फैन पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की है। घटना का पता चलने के बाद उसके परिवार को तुरंत कोराडी पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। इसके बाद पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। आपको बता दें कि, सट्टेबाजी की वजह से हर साल कई लोग आत्महत्या करने के लिए मजबूर होते हैं। हालांकि पुलिस सट्टेबाजी और इस तरह की चीजों को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार करती रहती है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article