मुंबई

मुंबई एयरपोर्ट का रनवे आज रहेगा बंद, 6 घंटों तक उड़ाने रद्द

Mumbai Airport Closed: मुंबई एयरपोर्ट का रनवे आज 6 घंटों के लिए बंद रहेगा, इस दौरान एयरपोर्ट से कोई भी फ्लाइट उड़ान नहीं भरेगी। मेंटेनेंस कार्य के लिए इसे अस्थाई रूप से सुबह के 11 बजे से शाम 5 बजे तक बंद किया गया है।

Image

मुंबई एयरपोर्ट रनवे आज बंद (फोटो साभार - BCCL)

Mumbai Airport Closed: मुंबई एयरपोर्ट से यात्रा करने वालों के लिए एक जरूरी खबर है। आज मुबंई का छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट अस्थाई रूप से बंद रहेगा। एयरपोर्ट के दो रनवे आज 6 घंटों के लिए अस्थाई रूप से बंद रहेंगे। मानसून के बाद रनवे पर मेंटनेंस के काम के लिए आज कुछ घंटों के लिए इसे बंद किया गया है। इस दौरान यहां से कोई फ्लाइट उड़ान नहीं भरेगी।

इस संबंध में एयरपोर्ट प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर सूचना दी है। बयान में कहा गया है कि छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट व्यापक मॉनसून के बाद रनवे रखरखाव योजना के एक भाग के रूप में दोनों रनवे आज अस्थाई रूप से गैर परिचालित रहेंगे। दोनों रनवे आरडब्ल्यूवाई 09/27 और आरडब्ल्यूवाई 14/32 आज यानी 17 अक्टूबर को 11:00 बजे से 5:00 बजे तक बंद रहेंगे।

बयान में कहा गया है कि एयरपोर्ट को हर साल मानसून के मौसम के बाद रखरखाव और मरम्मत के कार्य के लिए अस्थाई रूप से बंद किया जाता है। जिससे एयरपोर्ट के बुनियादी ढांचे के उच्चतम मानक को बरकरार रखा जा सके। इस मेंटेनेंस कार्य के लिए छह महीने पहले ही एयरलाइंस और अन्य को नोटिस जारी किया गया है। इसी के अनुसार फ्लाइट्स की उड़ानों का कार्यक्रम एटीसी और एयरसाइड परिचालन के समन्वय से पहले से ही तय किया गया हैं इस कारण फ्लाइट में देरी की कोई उम्मीद नहीं है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article