मुंबई

पालतू मुर्गी के साथ 'अश्लील हरकत'...मुंबई में अजब मामला आया सामने

मुंबई के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'आरोपी के खिलाफ और आरोप जोड़ने के लिए पशु क्रूरता के पहलू की भी जांच की जा रही है। किसी भी पशु के साथ अप्राकृतिक कृत्य क्रूरता का कारण बनता है, जो पशु क्रूरता निवारण अधिनियम का भी उल्लंघन है।'

Image

मुर्गी (प्रतीकात्मक फोटो: istock)

महाराष्ट्र पुलिस ने मुंबई के बोरीवली इलाके में 45 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी पालतू मुर्गी के साथ अश्लील हरकतें करने और पड़ोसी के नाबालिग बेटे को अश्लील सामग्री दिखाकर उसका यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।अधिकारियों ने बताया कि यह घटना मंगलवार रात को हुई और आरोपी के घर के सामने रहने वाले एक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर उक्त कार्रवाई कई गई।

शिकायत के अनुसार, 'अविवाहित आरोपी राजेंद्र रहाटे के घर में दर्जनों पालतू मुर्गियां हैं। 22 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे शिकायतकर्ता ने आरोपी को उसके कमरे में एक मुर्गी के साथ अश्लील हरकत करते देखा।' एक अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने अपने मोबाइल फोन से घटना की रिकॉर्डिंग शुरू कर दी।

मोबाइल फोन पर अश्लील सामग्री दिखाई थी

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता के 10 वर्षीय बेटे ने बाद में उसे बताया कि आरोपी ने उसे 2021 से कई बार अपने मोबाइल फोन पर अश्लील सामग्री दिखाई थी और उसे अपने माता-पिता को इसके बारे में न बताने की चेतावनी दी थी।

अधिकारी के मुताबिक, शिकायत के आधार पर पुलिस ने रहाटे को पूछताछ के लिए बुलाया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि लड़के का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में रहाटे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

भाषा इनपुट

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!