आगरा

Mathura: महिला ने पति पर AI से अश्लील वीडियो बनाने का लगाया आरोप, डिजिटल सबूतों की जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश के मथुरा से AI के इस्तेमाल से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि उसने AI टूल्स की मदद से उसकी अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर रिश्तेदारों को भेजे। मामला साइबर क्राइम थाने में दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।

Image

पति पर AI से अश्लील वीडियो बनाने का आरोप (Photo: Canva)

Mathura AI Abuse Case: उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने अपने पति पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का दुरुपयोग कर उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो तैयार करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि 2014 में उसकी शादी आगरा निवासी एक युवक से हुई थी, लेकिन घरेलू हिंसा और लगातार विवादों के चलते वह पिछले छह महीनों से अपने मायके में रह रही है।

पीड़िता के अनुसार, उसके पति ने पुराने फोटो और वीडियो का इस्तेमाल कर AI टूल्स के जरिए उन्हें मॉर्फ कर अश्लील रूप में बदल दिया और फिर ये सामग्री उसकी बहन व अन्य रिश्तेदारों को भेजी, जिससे उसकी सामाजिक छवि को भारी नुकसान पहुंचा। महिला ने इस संबंध में साइबर क्राइम थाना मथुरा में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस फिलहाल मामले की गहन जांच कर रही है और डिजिटल सबूतों की जांच की जा रही है। यह घटना AI तकनीक के खतरनाक दुरुपयोग की गंभीर चेतावनी है, जो मानसिक उत्पीड़न और सामाजिक बदनामी का जरिया बन सकती है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में कोई इस तरह की आपराधिक हरकत से पहले कई बार सोचने को मजबूर हो।

साइबर पुलिस ने भी नागरिकों को सलाह दी है कि वे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी निजी जानकारी और सामग्री साझा करते समय अत्यधिक सतर्क रहें। साथ ही चेतावनी दी गई है कि अश्लील कंटेंट तैयार करने और फैलाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!