मुंबई

नवी मुंबई में किशोरी की हत्या करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 11, 2023, 08:29 PM IST

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एनआरआई पुलिस ने आठ जून को हुई इस घटना के लिए आरोपी को भारतीय दंड संहिता (आईपीएस) की धारा 302 (हत्या) के तहत गिरफ्तार किया है।

Image

Crime News

नवी मुंबई में एक ऊंची इमारत से एक किशोरी को धक्का देकर मार डालने के आरोप में 20 वर्षीय एक युवक को रविवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एनआरआई पुलिस ने आठ जून को हुई इस घटना के लिए आरोपी को भारतीय दंड संहिता (आईपीएस) की धारा 302 (हत्या) के तहत गिरफ्तार किया है।

आठवीं मंजिल से दिया धक्का

उन्होंने बताया कि आरोपी कथित तौर पर 16 वर्षीय किशोरी को बेलापुर में अधूरी बनी हुई इमारत की आठवीं मंजिल पर ले गया था। अधिकारी ने बताया कि दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद आरोपी ने किशोरी को धक्का दे दिया।

End of Article