'42 सेकंड नहीं, 18 से 22 मिनट तक कृषि मंत्री ने खेला रमी', फडणवीस सरकार पर भी बरसे रोहित पवार

Online Rummy Row: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार ने दावा किया कि महाराष्ट्र के कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे ने राज्य विधान परिषद में अपने मोबाइल फोन पर 42 सेकंड नहीं, बल्कि 18 से 22 मिनट तक ऑनलाइन रमी खेला था। उन्होंने फडणवीस और अजित पवार पर भी परोक्ष हमला किया।

Online Rummy Row: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार ने बुधवार को एक जांच रिपोर्ट के हवाले से दावा किया कि महाराष्ट्र के कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे ने राज्य विधान परिषद में अपने मोबाइल फोन पर 42 सेकंड नहीं, बल्कि 18 से 22 मिनट तक ऑनलाइन रमी खेला था।

Rohit Pawar NCP SP

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार (फाइल फोटो)

कोकाटे ने क्या कुछ कहा?

उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) से जुड़े कोकाटे ने दावा किया था कि वह सदन में कोई गेम नहीं खेल रहे थे, लेकिन ऑनलाइन रमी का नोटिफिकेशन कुछ सेकंड के लिए उनके फोन पर स्क्रीन पर आया था, जिसे उन्होंने बंद कर दिया था। रोहित पवार ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में सवाल किया, “कृषि मंत्री 42 सेकंड नहीं, बल्कि 18 से 22 मिनट तक (ऑनलाइन) रमी खेल रहे थे। यह राज्य विधानमंडल की रिपोर्ट है, जो मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को सौंपी गई है। क्या सरकार इस बारे में स्पष्टीकरण देगी?”

End of Feed