मुंबई

Video: बाइक में पेट्रोल भरवा रहा था शख्स, तभी निकाला फोन और टंकी में लग गई आग

हाल ही एक ऐसी घटना हुई है, जहां एक शख्स को फोन पर बात करना भारी पड़ गया। यह घटना महाराष्ट्र के संभाजीनगर का है, जहां पेट्रोल भरवाते हुए अचानक बाइक में आग लग गई। हालांकि, समय रहते आग काबू पा लिया गया। देखिए वीडियो

Image

पेट्रोल पंप पर मोबाइल इस्तेमाल करने पर लगी आग

Maharashtra: आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि पेट्रोल पंप पर मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करना खतरे को न्यौता देता है। लेकिन, इसके बावजूद लोग मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं , जिस वजह से इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। हाल ही एक और ऐसी घटना हुई है, जहां एक शख्स को फोन पर बात करना भारी पड़ गया। यह घटना महाराष्ट्र के संभाजीनगर का है, जहां पेट्रोल भरवाते हुए अचानक बाइक में आग लग गई। संभाजीनगर के एक पेट्रोल पंप पर शख्स अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए पहुंचा। गाड़ी में पेट्रोल भरवाते वह वक्त बाइक पर ही सवार था। उसका फोन रिंग हुआ और उसने जैसे ही से बात करने के लिए फोन पॉकेट से निकाला और रिसीव किया अचानक बाइक में आग लग गई।

बाल-बाल बचा बाइक चालक

वाइक चालक अपनी बाइक पर बैठा था, बाइक के आगे वाले हिस्से में आग की लपटें उठने लगीं। शख्स बाइक से उतरा और तुरंत बाइक को पेट्रोल पंप से आगे लेकर गया। हालांकि, आग पर काबू पा लिया गया लेकिन, पेट्रोल पंप पर एक बड़ा हादसा हो सकता था। इस तरह पेट्रोल पंप पर बात करने और खतरे को न्यौता देने से कई लोगों की जान जा सकती थी।

बड़े हादसे का रूप ले सकती थी आग

हालांकि, समय रहते आग काबू पा लिया गया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि पेट्रोल भर रहे शख्स ने हिम्मत दिखाई और तुरंत वहां लगी आग को बुझाया। जैसा कि वीडियो में देखा जा सकता है कि इससे किसी तरह की कोई जनहानि तो नहीं हुई। लेकिन, वहां मौजूद लोगों के साथ एक बड़ा हादसा हो सकता था।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article