मुंबई

बाढ़ की चपेट में कोल्हापुर, दर्जनों सड़कें बंद, पलायन करने को मजबूर लोग

महाराष्ट्र का कोल्हापुर बाढ़ की चपेट में है। पंचगंगा नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। जिसके कारण कई इलाकों में पानी भरने लगा है। जिले की दर्जनों सड़कें भी बंद हो गई हैं और लोगों ने सुरक्षित स्थान की ओर पलायन करना शुरू कर दिया है।

Image

कोल्हापुर

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • बारिश के कारण 83 बांध पानी में डूबे
  • पंचगंगा नदी का जलस्तर बढ़ा
  • रेस्क्यू कार्य में जुटी NDRF की टीम

Kolhapur Flood: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में बाढ़ के कारण लोगों ने पलायन करना शुरू कर दिया है। बाढ़ से प्रभावित कोल्हापुर के कई गांवों के लोग पलायन करने लगे हैं। जलस्तर बढ़ने से जिले की दर्जनों सड़कें बंद हो गई हैं। बाढ़ प्रभावित चिखली, आंबेवाडी और आरे गांव के लोगों ने पलायन करना शुरू कर दिया है। पंचगंगा के खतरे के निशान को पार करने पर पानी शहर के सुतारवाड़ा इलाके में घुसने लगा है, इसलिए यहां के नागरिक चित्रदुर्ग मठ की ओर पलायन करने लगे हैं। जिले की कई सड़कें पानी के कारण अवरुद्ध हो गई हैं।

5,849 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

एनडीआरएफ की टीम ने गांवों में जाकर लोगों को बचाने का काम शुरू कर दिया है। प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित इलाकों से 1,379 परिवारों के 5,849 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। साथ ही प्रशासन ने 3,080 पालतू जानवरों को भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।

जलस्तर बढ़ने से 70 सड़कें बंद

जलस्तर बढ़ने के कारण राजमार्ग समेत करीब 70 सड़कें बंद हो गई हैं। कोल्हापुर जिले में पंचगंगा नदी में आई बाढ़ के कारण सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जलस्तर बढ़ने से व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है। बाढ़ के कारण कोल्हापुर जिले के कस्बा बावड़ा एमआईडीसी-शिरोली मार्ग पर स्थित स्वाद ओढ़ा में पानी भर गया है।

पिछले दो दिनों से भारी बारिश

कोल्हापुर जिले में पिछले 2 दिनों से भारी बारिश हो रही है। इस बारिश के कारण जिले के 83 बांध पानी में डूब गए हैं और इन बांधों से पानी पंचगंगा नदी में छोड़ा जा रहा है। इससे पंचगंगा नदी का जलस्तर और बढ़ने की संभावना है।

इनपुट - IANS

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article