मुंबई

Mumbai News: कांदिवली में लगी भीषण आग, दो की मौत, तीन घायल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 23, 2023, 03:16 PM IST

Kandivali Fire Incident: मुंबई के कांदिवली में एक इमारत में भीषण आग लग गई। इस भीषण हादसे में 2 लोगों की मौत की खबर सामने आई है, जबकि अन्य तीन लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। हालांकि, करीब आठ दमकलकर्मियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया हैं।

Image

Mumbai News: कांदिवली में लगी भीषण आग, दो की मौत, तीन घायल ( Photo: Twitter/ANI)

Photo : Twitter

Fire Incident In Kandivali: महाराष्ट्र के मुंबई के कांदिवली पश्चिमी इलाके में एक इमारत में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने की सूचना दमकलकर्मियों को दी गई। सूचाना मिलते ही करीब आठ दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि 8 दमकलकर्मियों की मदद से आग पर काबू पा लिय गया। वहीं, इस भीषण हादसे में 2 लोगों की मौत की खबर सामने आई हैं। जबकि 3 घायल लोगों के घायल होने की भी सूचना मिली हैं।

8 दमकलकर्मियों ने पाया आग पर काबू

दरअसल, महाराष्ट्र के मुंबई के कांदिवली पश्चिमी इलाके में दोपहर करीब 12:27 बजे महावीर नगर की पावन धाम वीणा संतूर बिल्डिंग में आग लग गई। आग लगने के बाद इसकी सूचना दमकलकर्मियों को दी गई। सूचना पर पहुंचे 8 दमकलकर्मियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। वहीं, इस भीषण हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि अन्य तीन लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा हैं।

शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग

वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। हालांकि, आशंका जताई जा रही है कि आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। वहीं, आग लगने के बाद इमारत में बिजली सप्लाई को पूरी तरह से बंद कर दिया गया। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा हैं। मामले की जांच की जा रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article