'अमीबा की तरह हो गई भाजपा', दशहरा रैली में उद्धव ठाकरे बोले- देश में अधिकारों के लिए लड़ना बनता जा रहा देशद्रोह

Dussehra 2025: शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को शिवसेना (यूबीटी) की दशहरा रैली में भाजपा को अमीबा करार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा अमीबा की तरह हो गई है; शरीर में प्रवेश करने पर पेट में दर्द होता है, और समाज में प्रवेश करने पर शांति भंग होती है।

Dussehra 2025: शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को शिवसेना (यूबीटी) की दशहरा रैली में भाजपा को अमीबा करार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा अमीबा की तरह हो गई है; शरीर में प्रवेश करने पर पेट में दर्द होता है, और समाज में प्रवेश करने पर शांति भंग होती है। साथ ही उद्धव ठाकरे ने पिछले महीने लद्दाख में हुई हिंसा के सिलसिले में जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि देश में अधिकारों और न्याय के लिए लड़ना देशद्रोह का कार्य बनता जा रहा है।

Uddhav Thackeray

शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे (फोटो साभार: @OfficeofUT)

भाजपा पर बरसे उद्धव

वार्षिक दशहरा रैली को संबोधित करते हुए ठाकरे ने भाजपा की तुलना ‘अमीबा’ से की जो शरीर में प्रवेश करने पर पेट दर्द का कारण बनता है और समाज में प्रवेश करने पर शांति भंग करता है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई में नगर निकाय चुनावों से पहले भाजपा फिर से हिंदुओं और मुसलमानों के बीच विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा और सुशासन के बीच कोई संबंध नहीं है।

End of Feed