Temples to Visit in Mumbai: न्यू ईयर 2023 का आगमन होने वाला है। इस दिन कुछ लोग पार्टी करते हैं तो अधिकांश लोग भगवान के दर्शन करने मंदिर जाते हैं ताकि साल का हर दिन उनके लिए खुशहाली प्रदान करने वाला हो। आप अपने आसपास के मंदिर जाकर खुशहाली के लिए प्रार्थना कर सकते हैं। बहुत सारे लोग नववर्ष मनाने मुंबई गए हैं। अगर आप मुंबई या उसके आसपास हैं तो हम आपको वहां के कुछ खास और प्राचीन मंदिरों के बारे में बता रहे हैं। मुंबई में कई ऐसे प्राचीन और दिव्य मंदिर है जहां देश और विदेश के लोग दर्शन के लिए आते हैं।
मुंबई का सिद्धिविनायक मंदिर - Siddhivinayak Temple in Mumbai
यह मुंबई का सबसे प्रसिद्ध और मान्यता वाला मंदिर है। फिल्मी सितारे अपनी मूवी के आने से पहले यहां प्रार्थना करने आते हैं। सेलेब्स ही नहीं, नामचीन बिजनेसमैन भी यहां माथा टेकते हैं। ये मंदिर भगवान गणेश को समर्पित एक श्रद्धेय मंदिर है जिसे 1801 में लक्ष्मण विथु और देउबाई पाटिल ने बनवाया था। दिलचस्प बात यह है कि यहां भगवान गणेश की मूर्ति स्वयं प्रकट हुई थी।
मुंबई का महालक्ष्मी मंदिर - Mahalaxmi Temple in Mumbai
मुंबई में स्थित महालक्ष्मी मंदिर काफी पुराना है। महालक्ष्मी पश्चिम में भूलाबाई देसाई रोड पर स्थित है। यहां की मुख्य पीठासीन देवी लक्ष्मी हैं, जबकि देवी काली और सरस्वती अन्य दो देवी हैं। इस मंदिर को 16 वीं - 17 वीं शताब्दी के आसपास बनाया गया था। यहां तीनों देवियों को महालक्ष्मी, महाकाली और महासरस्वती के नाम से जाना जाता है।
श्री मुम्बादेवी मंदिर - Shree Mumbadevi Temple
मुंबई के शुरुआती निवासी मुंबा देवी को अपनी "माँ देवी" मानते थे। बोरी बंदर में मुंबा देवी का मूल मंदिर था तो जो छह सदी पुराना था। जब वो मंदिर नष्ट हो गया तो 18वीं शताब्दी में जावेरी बाजार में इसका पुनर्निर्माण किया गया। इस मंदिर की काफी अधिक मान्यता है।
बाबुलनाथ मंदिर - Babulnath Temple in Mumbai
यह गिरगांव चौपाटी के पास एक छोटी सी पहाड़ी के ऊपर स्थित है। बाबुलनाथ मंदिर में भगवान शिव मुख्य देवता हैं। मुंबई आने वाले पर्यटक यहां जरूर जाते हैं।
मुंबई का इस्कॉन मंदिर - ISKCON Temple in Mumbai
जुहू बीच से कुछ मीटर की दूरी पर मौजूद मुंबई का इस्कॉन मंदिर काफी सुंदर और आत्यात्मिक वातावरण से परिपूर्ण है। यह भगवान कृष्ण को समर्पित मंदिर है। यह मंदिर संगमरमर और कांच से बना हुआ है।
