'पाकिस्तान में उद्धव गुट की दशहरा रैली...', एकनाथ शिंदे बोले- शेर हमेशा शेर ही रहता है

Dussehra 2025: प्रतिद्वंद्वी शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पर निशाना साधते हुए शिंदे ने तंज कसा कि उनकी दशहरा रैली पाकिस्तान में होनी चाहिए थी। उन्होंने कहा, "आपकी रैली पाकिस्तान में होनी चाहिए थी और आपको पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करना चाहिए था।"

Dussehra 2025: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बृहस्पतिवार को कहा कि 26 नवंबर 2008 के मुंबई आतंकी हमले के बाद विदेशी दबाव के कारण पाकिस्तान पर हमला न करने का तत्कालीन संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) सरकार का फैसला विश्वासघात के समान था।शिवसेना की वार्षिक दशहरा रैली में शिंदे ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम की उस टिप्पणी का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने तत्कालीन संप्रग सरकार के सैन्य कार्रवाई न करने के फैसले के बारे में कहा था।

Eknath Shinde

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (फोटो साभार: @mieknathshinde)

'खून का जवाब खून से दिया'

शिंदे ने कहा, "सैकड़ों लोग मारे गए और किसी के दबाव में आपने पाकिस्तान पर हमला नहीं किया। यह लाचारी और कायरता है। यह देश के साथ बेईमानी है। यह भारत के लोगों के साथ विश्वासघात है।" उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकी हमले का कड़ा जवाब दिया। शिंदे ने कहा, "खून का जवाब खून से दिया गया और गोलियों का जवाब तोपों से दिया गया।"

End of Feed