दिशा सालियान मर्डर केस की जांच एसआईटी से होगी। इस संबंध में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस संबंध में अगर किसी के भी तरह की जानकारी हो तो वे पुलिस के सामने साक्ष्य पेश कर सकते हैं।बीजेपी और शिंदे गुट के विधायक इस मामले की एसआईटी जांच की मांग कर रहे थे। बता दें कि दिशा सालियान, सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर थीं।
8 जून 2020 को मृत मिली थी दिशा सालियान
8 जून 2020 की रात दिशा सालियान के खुदकुशी की खबर आई थी। पुलिस के मुताबिक दिशा ने सुसाइड किया था, हालांकि इस तरह के आरोप लगे कि उसकी हत्या की गई है। करीब 6 दिन बाद सुशांत सिंह राजपूत अपने घर में मृत मिले थे और तरह तरह के कयासों का दौर जारी रहा। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री नारायण के बेटे नीतेश राणे मे एसआईटी जांच की मांग की थी और इसके साथ ही आदित्य ठाकरे के नार्को टेस्ट की भी मांग की थी।
