Mumbai Police News : मुंबई की गिनती अतिव्यस्ततम शहरों में की जाती है। यहां पर चेन स्नेचिंग की घटना के बाद अचानक से पुलिस की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि चेन स्नेचिंग की ये घटना एक पुलिसकर्मी की पत्नी के साथ ही हुई है। वारदात मुंबई के बांद्रा में हुई है, जहां पर बाइकसवार बदमाश तेजी से आए और पुलिसकर्मी के गले से चेन छीन कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक क्षेत्र में अक्सर चेन स्नेचिंग की घटनाएं घटित होती रहती हैं, मामले की शिकायत पुलिस से की जाती है, लेकिन बदमाशों के हौसले बुलंद हैं और वे आए दिन ऐसी ही वारदातों को अंजाम देते रहते हैं।
इस तरह रहा पूरा घटनाक्रम
पुलिस के मुताबिक, अंबोली पुलिस थाने के सिपाही शिवाजी गडदे न्यू पुलिस कॉलोनी में पत्नी सविता गडदे के साथ रहता है। उनकी पत्नी के साथ ही ये वारदात हुई है। रविवार शाम को सविता किसी रिश्तेदार से बात करते समय बांद्रा स्टेशन की ओर जा रही थीं। सेंट टेरेसा हाईस्कूल पर पहुंचते ही पीछे की ओर से कुछ बाइक सवार बदमाश आए और गले में पहनी चेन को जोर से खींचते हुए फरार हो गए। इस दौरान उन्हें मामूली चोटें भी आई हैं। पुलिस ने बताया है सविता की शिकायत पर मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटनास्थल पर जाकर टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।
अपराधियों की तोड़ी जा रही कमर
जहां एक ओर लोगों पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए हैं तो वहीं, दूसरी पुलिस का कहना है कि उनकी टीम को ऐसे कई मामलों में कामयाबी मिल रही है। मुंबई पुलिस का कहना है कि जनवरी 2023 से अप्रैल 2023 तक कुल 40 मामले दर्ज हुए थे, इनमें से 33 मामलों में कामयाबी मिली है। पुलिस ने पिछले साल के आंकड़ों को बताते हुए ये भी बताया है कि 2022 में जनवरी से अप्रैल तक 75 में से 48 मामलों का ही निपटारा हो सका था।
