BMC Elections: दिवाली के मौके पर महाराष्ट्र की राजनीति में एक दिलचस्प मुलाकात चर्चा में है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बेहद करीबी माने जाने वाले विधायक प्रसाद लाड ने एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार और उनकी बेटी, सांसद सुप्रिया सुले से मुलाकात कर दिवाली की शुभकामनाएं दीं।
यह भेंट लाड परिवार की ओर से दिवाली सदिच्छा मुलाकात बताई जा रही है। प्रसाद लाड ने शरद पवार और सुप्रिया सुले को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और अपने परिवार की खुशी साझा की।प्रसाद लाड ने बताया कि वे हाल ही में नाना बने हैं, क्योंकि उनकी बेटी को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है।
हालाँकि, बीएमसी चुनाव से पहले भाजपा नेता का एनसीपी सुप्रीमो से मिलना सिर्फ एक शिष्टाचार मुलाकात न होकर राजनीतिक हलकों में कयासों को जन्म दे रहा है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह भेंट आने वाले BMC और दूसरे नगर निकाय चुनावों से पहले राजनीतिक समीकरणों में बदलाव का संकेत हो सकती है।
