Mumbai: भाजपा नेता हाजी अराफात शेख का एक्सीडेंट, अस्पताल में भर्ती

भाजपा नेता और महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हाजी अराफात शेख एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। इलाज के लिए उन्हें पनवेल के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Haji Arafat Shaikh Accident: महाराष्ट्र राज्य अल्पसंख्यक आयोग और महाराष्ट्र राज्य मुस्लिम समाज इकाई के अध्यक्ष और भाजपा के नेता हाजी अराफात शेख रविवार शाम एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। नवी मुंबई के खोपोली से मुंबई लौटते समय भाजपा नेता हाजी अराफात शेख का एक्सीडेंट हुआ, जिसमें उनके पैरों में चोट आई है। इलाज के लिए उन्हें पनवेल के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

haji arafat accident

सायन-पनवेल हाईवे पर हुआ एक्सीडेंट

यह दुर्घटना रविवार शाम 8 बजे के आसपास हुई, जब वो नवी मुंबई के खोपोली से मुंबई की तरफ लौट रहे थे। सायन-पनवेल हाईवे पर कलंबोली के पास एक गाड़ी ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिसके बाद एक के पीछे एक कई गाड़ियों की टक्कर होती चली गई। इस दुर्घटना में करीब छह गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। इसमें एक कार हाजी अराफात की भी थी। हादसे में उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई और हाजी अराफात के पैर में चोट लगी। गनीमत रही कि चोट गंभीर नहीं है, उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

End of Feed