Best Places to Visit in near Mumbai: मुंबई में और उसके आस पास घूमने के लिए ऐसी कई जगह हैं जो आपके दिन को खास बना सकती हैं। उनमें से कई ऐतिहासिक केव्स यानी गुफाएं भी रही हैं। मुंबई में बहुत सी गुफाएं अपने आप में बेहद खास हैं, जहां आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ जाकर समय बिता सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको मुंबई के आसपास मौजूद खास केव्स से रूबरू करावते हैं जो बेहद खास हैं।
कार्ला केव्स
यह मुंबई से 94 किलो मीटर की दूर पर है। कार्ला केव्स आकर्षक बौद्ध रॉक-कट गुफाओं का निर्माण दूसरी-पांचवीं शताब्दी की अवधि के दौरान किया गया था। इस जगह का मुख्य आकर्षण प्रार्थना कक्ष है जो लगभग 45 मीटर लंबा और 14 मीटर ऊंचा है।
एलिफेंटा केव्स
एलिफेंटा की गुफाएं, मुंबई से 10 किमी की दूरी पर स्थित एक आकर्षक स्मारक है। यह हिंदू और बौद्ध गुफाएं करीब 1200 साल पुरानी हैं। इनमें सात प्राचीन गुफाएं हैं, जिन्हें एक ही चट्टान से तराश कर हाथ से बनाया गया है। मुख्य गुफाओं में से में एक भगवान शिव का निवास है। भगवान शिव की यह प्रतिमा तीन मुख वाली है और छह मीटर ऊंची है।
महाकाली गुफाएं
चट्टानों को काटकर बनाए गए 19 स्मारकों वाली इन गुफाओं को पहली से छठी शताब्दी ईसा पूर्व के बीच बनाया गया था। इन 9 गुफाओं में चैत्य हैं जो बौद्ध पौराणिक आकृतियों को प्रदर्शित करती हैं। यह गुफाएं एक शांत जगह में स्थित हैं और मुंबई से आने वाली खास जगहों में से एक हैं। यह मुंबई के अंधेरी में मौजूद है।कन्हेरी गुफाएं
यह संजय गांधी नेशनल पार्क के जंगलों में मौजूद है। कान्हेरी गुफाएं 109 हिंदू और बौद्ध गुफाओं का एक विशाल समूह हैं। पहली शताब्दी ईसा पूर्व के दौरान बनी यह भारत की सबसे पुरानी गुफाओं में से एक हैं। गुफा को बड़े पैमाने पर बेसाल्ट चट्टानों से बनाया गया था। अंदर की तरफ, कुछ दिलचस्प पेंटिंग, मूर्तियां और नक्काशी देखी जा सकती है।
भाजा गुफाएं
यह मुंबई के पास लोनावाला में स्थित है। भजा गुफाएं 22 गुफाओं का एक समूह हैं जिसे दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व में बनाया गया है। इन गुफाओं में कई स्तूप हैं और मुख्य आकर्षण लकड़ी के वास्तुशिल्प हैं। भाजा गुफा में इनमें से कुछ नक्काशियों से यह साबित होता है कि 2000 साल से भी पहले भारत में तबले का इस्तेमाल किया जाता था और महिलाएं तबला बजाने और नृत्य करने में भी पारंगत थीं।
