मुंबई

Best Places to Visit Near Mumbai: मुंबई से महज 100 से 150 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद हैं ये खूबसूरत जगह, एक बार घूमते ही हो जाएंगे दीवाने

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 21, 2022, 01:50 PM IST

Best Places to Visit in near Mumbai: जितनी खूबसूरत मुंबई है, उससे भी कहीं ज्यादा खूबसूरत उसके आसपास में मौजूद इलाके हैं, जो कुछ घंटों की दूसरी पर हैं। मुंबई में रहने वाले लोग यहां घूमकर अपने वीकेंड को और भी खास बना सकते हैं। मुंबई के पास मौजूद यह जगह 100-150 किलोमीटर के दायरे में हैं।

Image

मुंबई के आस-पास मौजूद खूबसूरत जगह

KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई के आसपास मौजूद हैं कई खूबसूरत जगह
  • वीकेंड बिताने के लिए सबसे खास जगह
  • यह जगह 100-150 किलोमीटर के दायरे में हैं

Best Places to Visit in near Mumbai: कुछ लोगों को सर्दी का मौसम बहुत पसंद होता है, जिसमें वे दोस्तों और परिवार के साथ घूमना-फिरना काफी पसंद करते हैं। दिसंबर और जनवरी के महीने में मुंबई से सटी बहुत सी जगह ऐसी हैं, जहां आप एक बार जाएंगे तो उसे भूल नहीं पाएंगे। इन जगहों की खूबसूरती आपके दिल को जीत लेगी। ऐसे में आज हम आपको उन जगहों के बारे में बताने वाले हैं जो मुंबई से महज 100-150 किलोमीटर दूर और बेहद खूबसूरत है।

लोनावाला

वीकेंड एन्जॉय करने के लिए मुंबई से कुछ घंटे की दूरी पर और बेहद खूबसूरत जगह लोनावाला है। यह जगह शांति और सुंदरता के लिए जानी जाती है। झीलें, नदियां और हरियाली इस जगह को बेहद खास बनाती है। लोनावाला कुने फॉल्स, टाइगर पॉइंट, लोहागढ़ किला, भाजा गुफाएं, नागफनी, कार्ला गुफाएं और पावना झील सहित कई चीजें देखने लायक है। यह मुंबई से करीब 85 से 100 किलोमीटर दूर है।

भंडारदरा

मुंबई से दो से तीन घंटे की साधारण ट्रेन यात्रा आपको एक और स्वर्ग में ले जाती है जिसे भंडारदरा कहा जाता है। यह जगह अपनी हरियाली और मंत्रमुग्ध कर देने वाले झरनों के लिए जानी जाती है। आप मुंबई से छोटा सा ब्रेक लेकर यहां समय बिता सकते हैं। यह भंडारदरा झील, रंधा जलप्रपात, माउंट, कलसुबाई, रतनगढ़ किला और छाता जलप्रपात जैसी जगह देखने लायक हैं। भंडारदरा मुंबई से 165 किलोमीटर के आसपास है।

अलीबाग

अलीबाग मुंबई के पास लोकप्रिय और आकर्षक जगहों में से एक जगह है जहां आप छोटे ब्रेक के लिए जा सकते हैं। समुद्र के किनारे छोटे कॉटेज और शांति अलीबाग को बेहद खूबसूरत बनाती है। यहां का कनकेश्वर देवस्थान मंदिर, अलीबाग बीच और कोलाबा किला बेहद खास है। मुंबई से अलीबाग की दूसरी महज 95 किलोमीटर है।

कामशेत

कामशेत 2 दिनों के लिए मुंबई के पास घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। कामशेत का एक सेट अप है जो प्रकृति प्रेमियों और एडवेंचर करने वालों के लिए बेहद खास है। यहां की हरियाली प्रकृति प्रेमियों को आकर्षित करती है। इसके अलावा पैराग्लाइडिंग और स्विमिंग करने वालों को भी यह जगह अपनी ओर खींचती है। कामशेत में कोंडेश्वर मंदिर, भैरी गुफाएं, भंडार डोंगर और पैराग्लाइडिंग करना बेहद खास है।

महाड

मुंबई की पागल करने वाली भीड़ से दूर वीकेंड बिताने के लिए एक और अद्भुत विकल्प महाड है। शहर से 163 किमी की सुविधाजनक दूरी पर स्थित है। यहां हरी-भरी जगहों के बीच ऐतिहासिक किले और मंदिर हैं। महाड में देखने लायक गांधार पीली बौद्ध गुफाएं और लिंगाना है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!