शहर

'12 बजे बम ब्लास्ट, आज होगा हंगामा', संजय राउत के आवास के बाहर मिली 'संदिग्ध' कार, मचा हड़कंप

Bomb Threat: मुंबई में शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत के आवास के बाहर बुधवार दोपहर को ऐसी कार खड़ी मिली, जिसकी खड़की पर बम की धमकी वाला एक संदेश लिखा था, जिसके बाद बम निरोधक दस्ते ने उनके परिसर की तलाश ली। पुलिस अधिकारी ने बताया कि भांडुप इलाके में राउत के आवास की तलाशी के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया।

Image

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत (फाइल फोटो)

Bomb Threat: मुंबई में शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत के आवास के बाहर बुधवार दोपहर को ऐसी कार खड़ी मिली, जिसकी खड़की पर बम की धमकी वाला एक संदेश लिखा था, जिसके बाद बम निरोधक दस्ते ने उनके परिसर की तलाश ली। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि भांडुप इलाके में राउत के आवास की तलाशी के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया।

Wagon R पर मिला धमकी भरा संदेश

अधिकारी के मुताबिक, Wagon R की खिड़की पर जमी धूल पर लिखा एक संदेश मिला कि 'आज होगा हंगामा 12 बजे बम ब्लास्ट।'

राज्यसभा सदस्य के समर्थकों ने तुरंत पुलिस को बम की धमकी वाले संदेश के बारे में सूचना दी।

अधिकारी के मुताबिक, बाद में बम निरोधक दस्ते के कर्मी मौके पर पहुंचे और राउत के बंगले की अच्छी तरह से जांच की, लेकिन उन्हें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। उन्होंने बताया कि कार को ज़ब्त कर लिया गया है और पुलिस धमकी भरे संदेश के सिलसिले में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया में है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article