शहर

मध्य प्रदेश सरकार का निर्णय, 87 बंदियों की समय पूर्व रिहाई; 7 को सजा में मिली छूट

मध्य प्रदेश सरकार ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर 87 कैदियों की समय पूर्व रिहाई देने का फैसला किया। अच्छे आचरण वाले बंदियों को सजा में छूट देकर पुनर्वास को बढ़ावा मिलेगा।

Image

मोहन यादव सरकार का बड़ा फैसला

मध्य प्रदेश सरकार ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर एक बड़ा और मानवीय फैसला लिया है। राज्य के गृह विभाग ने 14 अप्रैल को 87 आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदियों की समय पूर्व रिहाई को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा गैर-आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे 7 बंदियों को भी विशेष परिहार के तहत सजा में छूट देने का भी निर्णय लिया गया है।

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य की जेलों में अच्छे आचरण वाले बंदियों को साल में पांच विशेष अवसरों पर राहत दी जाती है। इनमें 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस), 14 अप्रैल (अंबेडकर जयंती), 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस), 2 अक्टूबर (महात्मा गांधी जयंती) और 15 नवंबर (जनजातीय गौरव दिवस) शामिल हैं। इन अवसरों पर पात्र बंदियों को समय पूर्व रिहाई या सजा में छूट दी जाती है।

सरकार का मानना है कि इस तरह के निर्णय से बंदियों को सुधार का अवसर मिलता है और वे जेल में अच्छा व्यवहार बनाए रखते हैं। इससे जेलों में अनुशासन और प्रशासनिक व्यवस्था बेहतर रहती है। साथ ही, रिहाई के बाद बंदियों के पुनर्वास में भी मदद मिलती है, जिससे वे समाज की मुख्यधारा में आसानी से लौट सकें।

गौरतलब है कि इससे पहले 26 जनवरी 2026 को भी 94 बंदियों को समय पूर्व रिहाई और सजा में छूट दी गई थी। ऐसे फैसलों से जेलों में बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने में भी मदद मिलती है। राज्य सरकार का यह फैसला उसकी सुधारात्मक और संवेदनशील नीति का हिस्सा है। जिसका उद्देश्य सिर्फ सजा देना नहीं, बल्कि अपराधियों को सुधारकर समाज के लिए उपयोगी नागरिक बनाना भी है।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article