शहर

सीएम मोहन यादव ने देवास हादसा पर जताया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए की 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा

Mohan Yadav News: हादसे की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गहरा शोक जताया और वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश भी जारी कर दिए हैं।

Image

सीएम मोहन यादव ने देवास हादसा पर जताया शोक, मृतकों के परिजनों के लिए की 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा

Dewas Firecracker Factory Blast: मध्यप्रदेश के देवास जिले में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। हादसा 14 मई को टोंककला क्षेत्र में हुआ, जहां विस्फोट के बाद फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। घटना में कई लोगों के हताहत होने की खबर सामने आई है।

हादसे की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गहरा शोक जताया और वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश भी जारी कर दिए हैं।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि पटाखा फैक्ट्री में हुआ विस्फोट बेहद दुखद और हृदय विदारक है। उन्होंने जिले के प्रभारी मंत्री और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, गृह विभाग के अधिकारियों और प्रशासनिक टीम को राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।

जान गंवाने वालों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की मदद

राज्य सरकार की ओर से हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है। साथ ही घायलों के मुफ्त इलाज के निर्देश भी दिए गए हैं।

हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गए। फैक्ट्री विस्फोट की वजह और सुरक्षा इंतजामों को लेकर जांच शुरू कर दी गई है। इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है और प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है।

देवास में बड़ा हादसा

देवास जिले के ए.बी. रोड स्थित टोंककला इलाके में गुरुवार को एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। इस भयानक हादसे में अब तक 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि दर्जनों लोग घायल हैं। 11 की हालत गंभीर बताई जा रही है। विस्फोट इतना भयानक था कि सड़क पर इंसानी मांस के चिथड़े नजर आए। हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने अभी फैक्ट्री में बन रहे उत्पादों की प्रकृति पर आधिकारिक बयान नहीं दिया है। राहत कार्य को प्राथमिकता दी जा रही है।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article