शहर

Punjab: होशियारपुर के खेत में मिली मिसाइल, स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल, जांच में जुटी पुलिस

Punjab: पंजाब के होशियारपुर में गांव के एक खेत में मिसाइल पड़ी मिली है। मिसाइल को देख पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों द्वारा मिसाइल की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आर्मी को इसकी सूचना दी गई।

Image

होशियारपुर के खेत में मिली मिसाइल

Punjab: पंजाब के होशियारपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां हलका मुकेरियां के गांव बह फत्ता में पाकिस्तान द्वारा दागी गई कई मिसाइलों में से एक मिसाइल खेतों में मिली। मिसाइल को खेत में देख पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। जल्द ही भारतीय एयर फोर्स और आर्मी के अधिकारी यहां पहुंचेंगे और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान द्वारा दसूहा के इलाके में कई बार मिसाइल हमला किया गया, लेकिन भारतीय एयर डिफेंस ने ज्यादातर मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया था। ऐसे में एक मिसाइल यहां खेतों में पड़ी मिली, जिसका कुछ हिस्सा टूटकर अलग हो गया है। एक स्थानिक निवासी ने बताया कि कल देर शाम खेत के मालिक को इस मिसाइल के होने के बारे में पता लगा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

मामले की सूचना मिलते ही दसूहा और मुकेरियां पुलिस द्वारा इलाके को सील कर दिया गया है और कुछ देर बाद भारतीय एयर फोर्स और आर्मी के अधिकारी यहां पहुंचेंगे, जिसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। गुरुवार को घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अधिकारियों की टीम का कहना था कि यह मिसाइल अभी भी जिंदा हो सकती है इसलिए अधिकारियों के साथ स्थानीय लोगों को इसके पास न जाने की सलाह दी गई है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article