शहर

Video : रुड़की में बदमाशों ने घर पर की फायरिंग, CCTV वीडियो हुआ वायरल

रुड़की के लक्सर कोतवाली क्षेत्र के नगला खीताब गांव में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। इस रंजिश के चलते दोनों पक्षों के बीच कई बार विवाद हो चुका है। इसी के चलते बाइक सवार बदमाशों के द्वारा गौरव कुमार नाम के व्यक्ति के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई।

रुड़की : लक्सर कोतवाली क्षेत्र के नगला खीताब गांव में पुरानी रंजिश के चलते बाइक सवार बदमाशों ने गौरव कुमार नाम के एक व्यक्ति के घर पर फायरिंग की। फायरिंग के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। फायरिंग के बाद आरोपी बदमाश फरार होने में कामयाब हो गए हैं। फायरिंग की यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बता दें की लक्सर कोतवाली क्षेत्र के नगला खीताब गांव में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। इस रंजिश के चलते दोनों पक्षों के बीच कई बार विवाद हो चुका है। इसी के चलते बाइक सवार बदमाशों के द्वारा गौरव कुमार नाम के व्यक्ति के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। फायरिंग करने के बाद आरोपी बदमाश फरार होने में कामयाब हो गए। फायरिंग के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। फायरिंग करने की यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो में बाइक सवार बदमाश फायरिंग करते हुए नजर आ रहे है। इतना ही नहीं गौरव कुमार के घर पर गोली लगने के निशान भी साफ दिखाई दे रहे है। जिसके बाद पीड़ित गौरव कुमार के द्वारा पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों पर कार्यवाही करने की मांग की गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने आज बातचीत में बताया कि दोनों पक्षों के बीच कई बार विवाद हो चुका है। हालांकि फायरिंग की घटना पहली बार सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस इस बार इस मामले में कड़ी कार्यवाही करने की तैयारी कर रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article