Meerut News: आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद महिला SI सस्पेंड, जांच के आदेश दिए गए

मेरठ की एक महिला SI को सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित किया गया है। साइबर सेल नियमों के उल्लंघन के आरोपों की पड़ताल करेगी।

Meerut News: सोशल मीडिया के चस्के ने आज हर किसी को अपनी चपेट में लिया हुआ है। कुछ लोग इसका बेहतर इस्तेमाल करके अपना हुनर दुनिया को दिखा रहे हैं, तो कुछ लोग इससे अच्छी कमाई भी कर रहे हैं। इस दौरान कई लोग अपने पद और प्रोफेशन की गरिमा के विरुद्ध भी सोशल मीडिया पोस्ट कर देते हैं। कई प्रोफेशन ऐसे हैं, जिनमें सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर कुछ हद तक प्रतिबंध होता है। पुलिस जैसे कुछ प्रोफेशन में डिसिप्लेन काफी अहम होता है। ऐसे में सोशल मीडिया के इस्तेमाल के समय उन्हें काफी सावधान रहना पड़ता है, लेकिन कुछ पुलिसकर्मी वह सावधानी रखना भूल जाते हैं। ऐसे ही एक कथित मामले में मेरठ की एक महिला सब-इंस्पेक्टर (SI) को सस्पेंड कर दिया गया है।

Meerut News Police SI

आपत्तिजनक वीडियो मामले में मेरठ की महिला सब इंस्पेक्टर सस्पेंड

आरोप है कि मेरठ की इस महिला SI के अपने 2 Youtube चैनल और 1 Instagram अकाउंट था। महिला पुलिस अधिकारी ने अपने इन तीनों सोशल मीडिया अकाउंट्स पर आपत्तिजनकर वीडियो डाले हुए थे। मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आ गया, जिसके बाद महिला दरोगा तो सस्पेंड कर दिया गया। इस पूरे मामले की विभागीय जांच क्षेत्राधिकारी कार्यालय की श्रीमति सौम्या सिंह को सौंप दी गई है। इसके साथ ही आरोपी महिला अधिकारी के सोशल मीडिया से सभी आपत्तिजनक वीडियो भी डिलीट करवा दिए गए हैं।

End of Feed