शहर

Meerut News: फांसी पर झूल रहा था युवक, फिल्मी स्टाइल में हुई पुलिस की एंट्री; और बच गई...

उत्तर प्रदेश के मेरठ में आत्महत्या के इरादे से फांसी पर लटके युवक को पुलिस ने किसी तरह बचा लिया। इस साहसिक और मानवीय कार्य के लिए दोनों पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

Image

मेरठ पुलिस

मेरठ : गंगानगर थाना क्षेत्र में बुधवार को जब एक युवक आत्महत्या की कोशिश कर रहा था। जिसकी सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और युवक की जान बचा ली। दरअसल उक्त थाना क्षेत्र के बक्सर निवासी युवक ने घर में फांसी लगा ली। युवक के परिजनों का कहना है कि उसका कुछ युवकों से विवाद हुआ था, जिसके चलते वह तनाव में था और गुस्से में आकर उसने फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची 112 की टीम में सिपाही सिद्धांत तोमर और होमगार्ड हरिओम तत्काल मौके पर पहुंचे।

पुलिसकर्मियों ने देखा कि युवक कमरे में फांसी के फंदे पर लटक रहा है और दरवाजा अंदर से बंद है। हालात की गंभीरता को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने लोहे का गेट और दीवार तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और तुरंत युवक को फंदे से उतारकर CPR देना शुरू किया। कुछ ही देर में युवक ने सांस लेना शुरू कर दिया।

पुलिसकर्मियों ने उसे तुरंत अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि अब उसकी हालत बचने की स्थिति में है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि समय रहते की गई कार्रवाई से युवक की जान बच गई। मेरठ के एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार ने बताया कि इस साहसिक और मानवीय कार्य के लिए दोनों पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा। युवक की जान बचाने के बाद पीड़ित के परिजनों ने भी पुलिसकर्मियों की जमकर सराहना की।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article