शहर

मेरठ में ऑनलाइन 'Child Abuse' पर पुलिस का कड़ा एक्शन: टेलीग्राम पर अश्लील वीडियो बेचने वाला गिरफ्तार

Meerut News​: यूपी के मेरठ जिले में पुलिस ने टेलीग्राम का गलत इस्तेमाल करते हुए बच्चों की अश्लील फोटो और वीडियो शेयर करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रतिबिंबि पोर्टल से प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपी को धरदबोचा। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Image

मेरठ पुलिस ने टेलीग्राम पर अश्लील वीडियो बेचने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की ब्रह्मपुरी पुलिस ने ऑनलाइन मैसेजिंग मंच “टेलीग्राम” पर बच्चों के अश्लील और दुष्कर्म से जुड़े वीडियो साझा करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) सौम्या अस्थाना ने बताया कि आरोपी को फिलहाल थाना स्तर पर जमानत दी गई है और उसे अग्रिम नोटिस पर पेश होने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि उसके मोबाइल फोन को सील कर जांच के लिए भेज दिया गया है।

अश्लील वीडियो-फोटो खरीदने और बेचने में लिप्त था आरोपी

यह मामला 12 दिसंबर को थाना ब्रह्मपुरी के साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी उपनिरीक्षक मोहित राज पटेल द्वारा प्रतिबिम्ब पोर्टल से प्राप्त शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप था कि अभियुक्त अमित जैन टेलीग्राम के जरिए बच्चों के अश्लील वीडियो खरीदने और बेचने में लिप्त था। जैन ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की राकेश डेयरी वाली गली का निवासी है, जिसको रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

लूसिफर नाम के अकाउंट से वीडियो करता था शेयर

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा प्रकरण से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों की गहन जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस अपराध में अन्य लोग तो शामिल नहीं हैं। पुलिस के अनुसार टेलीग्राम पर “लूसिफर” नाम से एक खाता संचालित किया जा रहा था, जिस पर बच्चों से संबंधित आपत्तिजनक वीडियो साझा किए जा रहे थे। जांच में पता चला कि यह खाता ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के बागपत गेट निवासी अमित जैन चला रहा था।

पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष विक्रम सिंह ने बताया था कि इस संबंध में सात सितंबर 2025 को देहरादून में शिकायत दर्ज कराई गई थी और देहरादून पुलिस की जांच के बाद मामले की सूचना ब्रह्मपुरी पुलिस को दी गई। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी फिलहाल मेरठ में नहीं रह रहा है और उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर रखा है।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'