शहर

Bihar News: पूर्वी चंपारण के ढाका में दो मंजिला दुकान में लगी आग, दो बच्चों सहित तीन की मौत

बिहार में पूर्वी चंपारण के ढाका प्रखंड स्थित बड़हरवा फतेह मोहम्मद गांव में दो मंजिला होलसेल जनरल स्टोर में देर रात अचान आग लग गई। इस दुर्घटना में दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत हो गई।

Bihar News: बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के ढाका प्रखंड स्थित बड़हरवा फतेह मोहम्मद गांव में देर रात आचानक एक बिल्डिंग में आग लग गई। यह भीषण आग गांव में दो मंजिला होलसेल जनरल स्टोर में लगी। भीषण आग की इस घटना में दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत हो गई।

आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ पलों में पूरा मकान धूं-धूं कर चलने लगा। इस हादसे में दुकान में काम करने वाला एक स्टाफ बुरी तरह झुलस गया, जिसकी बाद में मौत हो गई। इसके साथ ही दो मासूम बच्चों की भी इस आग में झुलसने से मौत हो गई। मृतकों की दुकान में काम करने वाले प्रिंस कुमार और दुकानदार राजकुमार साह के बेटे और बेटी के रूप में हुई है।

आग लगनी की यह घटना आधी रात के बाद हुई, जिसके कारण लोगों को संभलने का भी मौका नहीं मिला। आग लगने से वहां अफरा-तफरी मच गई और तुरंत स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड भी वहां पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आज यानी शनिवार 9 मई को सुबह 8 बजे तक फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने के काम में जुटी हुई थी।

शुरुआती आकलन के मुताबिक आशंका जाहिर की जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। बताया जा रहा है कि दुकान में भारी मात्रा में किराना और अन्य सामान रखा हुआ था, जो जलकर पूरी तरह से राख हो गया। दुर्घटना में तीन लोगों की मौत से गांव में मातम पसर गया। प्रशासन इस अग्नि कांड की जांच में जुटा है और दुकान में हुए नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है।

सिकरहना डीएसपी उदयशंकर ने भी घटना की पुष्टी की है। उन्होंने बताया कि यहां दो मजिला दुकान में आग लगी थी, जिसे अब बुझा लिया गया है। आग की इस घटना में दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत हो गई है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article