महाराष्ट्र में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में महायुति को बढ़त, सीएम फडणवीस ने कही यह अहम बात
- Authored by: अतुल सिंह
- Updated Feb 9, 2026, 10:33 PM IST
महाराष्ट्र में 12 जिला परिषद और 125 पंचायत समिति चुनावों के नतीजे लगभग स्पष्ट हो गए हैं, फिर एक बार महायुति ने बढ़त बना ली है।
फिर एक बार महायुति ने बढ़त बना ली (फाइल फोटो)
महाराष्ट्र में 12 जिला परिषद और 125 पंचायत समिति चुनावों के नतीजे लगभग स्पष्ट हो गए हैं, फिर एक बार महायुति ने बढ़त बना ली है। अब तक के आकड़ों के अनुसार 12 जिला परिषदों में से करीब 11 में महायुति ने जीत हासिल की है, तो वहीं केवल एक जगह एनसीपी शरद पवार गुट जीत पाया है।
जिला परिषदों के रुझानों की बात करें तो बीजेपी ने 7 जिला परिषदों में जीत का झंडा गाड़ा है,शिंदे गुट की शिवसेना 2 जिला परिषद में बढ़त बनाए हुए है वहीं अजित पवार (एनसीपी) 2 जिला परिषद में जीती है।
125 पंचायत समिति चुनावों में भी महायुति का प्रदर्शन मजबूत
वहीं एनसीपी शरद पवार गुट ने 1 जिला परिषद में बढ़त बनाए हुए नजर आ रही है। तो वही उद्धव ठाकरे UBT और कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पाई। 125 पंचायत समिति चुनावों में भी महायुति का प्रदर्शन मजबूत बताया जा रहा है।
बीजेपी 52 पंचायत समितियों में आगे है, शिंदे गुट की शिवसेना 26 जगहों पर बढ़त बनाए हुए है। अजित पवार गुट (एनसीपी) 25 पंचायत समितियों में आगे वहीं महाविकास आघाड़ी की स्थिति की बात करें तो कांग्रेस 8 पंचायत समितियों में आगे है। शरद पवार गुट (एनसीपी) 8 जगहों पर बढ़त बनाए हुए है।
यूबीटी शिवसेना 5 जगह पर आगे
यूबीटी शिवसेना 5 जगह पर आगे है, हालांकि चुनाव आयोग से आधिकारिक आकड़े आना बाकी लेकिन महायुति ने लगातार अपना दबदबा कायम रखा है तो वही महा विकास अघाड़ी के सामने चुनौतियां थमती नजर नहीं आ रही। संभाजीनगर में महानगरपालिका में इस बार विपक्ष की भूमिका में रहनेवाली AIMIM का जिला परिषद में सूपड़ा साफ वहीं जिला परिषद में 63 सीट में से AIMIM को एक भी सीट नही मिली जबकि BJP 23,शिवसेना (शिन्दे गुट) 20,NCP (अजित गुट) 4,Cong-1,NCP (SP)1 और UBT-9,Others-5
फडणवीस बोले भाजपा शहरी, अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनावों की मतगणना के बीच सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महाराष्ट्र के शहरी, अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।फडणवीस ने कहा कि भाजपा ने 12 जिलों में अब तक 236 सीटें जीतकर और 125 पंचायत समितियों में 410 सीटें जीतकर अपना 2017 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।उन्होंने कहा कि चुनाव परिणामों से पता चलता है कि लोगों ने एक बार फिर महायुति गठबंधन पर अपना भरोसा जताया है।
राज्य के 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के चुनाव के लिए मतगणना सुबह 10 बजे शुरू हुई। निर्वाचन आयोग ने अब तक परिणामों पर कोई आधिकारिक अपडेट साझा नहीं किया है।फडणवीस ने कहा कि सात फरवरी को जिन 12 जिला परिषदों में चुनाव हुआ था उनमें से सात में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा, 'सभी 12 जिलों में महायुति विजयी हुई है, जिसमें भाजपा सात जिला परिषदों- छत्रपति संभाजीनगर, सिंधुदुर्ग, सोलापुर, सांगली, धाराशिव, परभणी और सतारा में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।' उन्होंने कहा कि रायगढ़ और रत्नागिरी जिला परिषदों में शिवसेना आगे चल रही है, जबकि एक अन्य सहयोगी दल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने पुणे में जीत हासिल की है।
'भाजपा ने अपने 2017 के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है'
फडणवीस ने कहा, 'कोल्हापुर और लातूर में भी साथ मिलकर चुनाव लड़ने के बाद महायुति सबसे बड़े गठबंधन के रूप में उभरा है।' उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने 2017 के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जब पार्टी ने इन 12 जिलों में 141 सीटें जीती थीं।फडणवीस ने कहा, 'नवीनतम रिपोर्टों के अनुसार, भाजपा ने 236 सीटें हासिल की हैं। 125 पंचायत समितियों में, भाजपा ने अपनी सीटों की संख्या पिछले 284 से सुधारकर 410 कर ली है।' उन्होंने कहा कि हमारे सहयोगियों को भी अच्छे परिणाम मिले हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा 125 पंचायत समितियों में से 50 पर जीत दर्ज करेगी, शिवसेना 26 और राकांपा 23 पर विजयी रहेगी।उन्होंने कहा, 'कांग्रेस और राकांपा (शप) सात से आठ-आठ समितियां जीतेंगे, जबकि शिवसेना (उबाठा) पांच अन्य समितियां जीतेगी।' फडणवीस ने कहा कि परिणाम दर्शाते हैं कि विपक्ष केवल मीडिया में मौजूद है और जनता की नब्ज पहचानने में विफल रहा है।
उन्होंने कहा, 'वे (गलत तरीके से) मानते हैं कि उनकी राजनीतिक आकांक्षाएं ही लोगों की आकांक्षाएं हैं, और यही कारण है कि वे हार जाते हैं। विपक्ष लड़ने की इच्छाशक्ति खो चुका है। जब वे प्रधानमंत्री मोदी पर हमला करते हैं, तो वे हार जाते हैं क्योंकि लोग ऐसी आलोचना पसंद नहीं करते।'
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
