Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का नया यू-टर्न, बेमौसम बारिश के बाद अब 'लू' का अलर्ट; विदर्भ में 42 डिग्री तक जाएगा पारा

Maharashtra Weather Update 9 April: महाराष्ट्र में बारिश का दौर थमते ही अल नीनो के कारण इस साल मानसून में कम बारिश होने की संभावना है। आइए मौसम विभाग (IMD) के हवाले से जानते हैं महाराष्ट्र के मौसम का हाल।

Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से जारी बेमौसम बारिश के दौर ने जहां शहरों में रहने वाले लोगों को चिलचिलाती गर्मी से अस्थायी राहत दी, वहीं ग्रामीण अंचलों में यह कुदरत का कहर बनकर टूटी। इस बेमौसम बरसात ने आम, प्याज और अंगूर जैसी कीमती फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। अब जबकि बारिश का यह सिलसिला थमने की ओर है, मौसम विभाग ने राज्य के लिए नई और गंभीर चेतावनी जारी की है।

Maharashtra Weather

महाराष्ट्र में अब बढ़ेगी गर्मी

भीषण गर्मी और लू की आहट (Heatwave Alert Maharashtra)

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य में बेमौसम बारिश के विदा होते ही अब भीषण गर्मी और लू (Heatwave) का नया दौर शुरू होने वाला है। अगले 48 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में तापमान में तेजी से उछाल आने की संभावना है। मुंबई सहित कोंकण के तटीय इलाकों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिससे वहां गर्म और उमस भरा मौसम लोगों की मुश्किलें बढ़ाएगा। विदर्भ में स्थिति और भी गंभीर हो सकती है, जहां पारा 41 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। पुणे और सोलापुर जैसे मध्य महाराष्ट्र के क्षेत्रों में भी मौसम शुष्क रहेगा और तापमान 32 से 38 डिग्री के बीच बना रहेगा।

End of Feed