Maharashtra Weather: मुंबई-कोंकण में चलेगी लू, विदर्भ में बारिश और आंधी का येलो अलर्ट; जानें कहां आई ओले गिरने की चेतावनी

Maharashtra Weather Update 5 May: महाराष्ट्र के मुंबई-कोंकण में 6-8 मई तक लू का येलो अलर्ट, जबकि विदर्भ के 7 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी है। जानें अपने शहर के मौसम का हाल।

Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में भीषण गर्मी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के विभिन्न हिस्सों के लिए एक बार फिर गंभीर चेतावनी जारी की है। जहां एक तरफ विदर्भ और मराठवाड़ा भीषण लू (Heatwave) की चपेट में हैं, वहीं अब यह तपिश कोंकण तट और मुंबई की ओर तेजी से बढ़ रही है। विशेष बात यह है कि राज्य के कुछ हिस्सों में सूरज की तपिश के साथ-साथ अब आंधी-तूफान और बेमौसम बारिश की संभावना भी बनी हुई है।

maharashtra Weather Today

आज आंधी-बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना

मुंबई और कोंकण: 6 से 8 मई तक भीषण लू का अलर्ट (Mumbai Konkan Heatwave Alert Today)

कोंकण क्षेत्र के मौसम में 6 मई से बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। यह लू केवल 6 मई तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि 7 और 8 मई को भी कोंकण तट पर भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा। उच्च आर्द्रता (Humidity) के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा, जिससे असहजता बढ़ेगी।

End of Feed