शहर

बेकाबू कार ने मारी टक्कर, फुटबॉल की तरह हवा में उछले बाइक सवार दंपति, देखें Video

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आप देख सकते हैं कि किस तरह तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी, जिसके बाद बाइक पर सावर दंपति गंभीर रूप से घायस हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है-

Image

पुणे में एक्सिडेंट का सीसीटीवी फुटेज

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Pune: महाराष्ट्र के पूणे से एक और चौंकाने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें आप देख सकते हैं कि कैसे बाइक पर सवार एक दंपति को कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों हवा में उछल गए और उसके बाद जमीन पर जा गिरे। लेकिन, कार सवार अपनी तेज रफ्तार से आगे बढ़ गया। मामला पुणे के पास का है। जहां जा रहे एक दंपति भयानक हादसे का शिकार हो गए।

फुटबॉल की तरह हवा में उछले दंपति

हादसे के बाद बाइक सवार दोनों लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। हादसे का पूरा वीडयो पास के दुकान किनारे लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। अब यह सीसीटीव फुटेज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें आप देख सकते हैं कि किस तरह तेज रफतार से आती कार ने बाइक सावर को जोरदार टक्कर मारी, जिससे बाइक पर सावर कपल हवा में उछल गया।

CCTV फुटेज वायरल

तेज रफ्तार में आ रही कार से टक्कर के बाद बाइक पर सावर कपल फुटबॉल की तरह हवा में उछल गए। दोनों को इस हादसे में काफी चोटें आई हैं। जिनके बाद दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। सीसीटीवी के वायरल होने के बाद जुन्नार की आलेफटा पुलिस मामले की जांच कर रही है। वही कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!