लखनऊ

13 दिन बाद कब्र से निकाला गया महिला का शव, पति पर हत्या का शक; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेंगे राज!

उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक महिला की कथित हत्या के मामले की जांच के लिए उसका शव 13 दिन बाद कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक महिला सलमा बेगम के परिजनों द्वारा पति मौलाना बशीर पर हत्या का आरोप लगाने के बाद यह कार्रवाई की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Image

सांकेतिक फोटो (PC-istock)

Photo : iStock

Rampur News: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला का शव दफन के 13 दिन बाद कब्र से निकाला गया। महिला की छत्तीसगढ़ में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उसके परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को कब्र से बाहर निकाला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

12 साल पहले हुई थी सलमा की शादी

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार पुलिस ने बताया कि सलमा बेगम (37) नाम की महिला की रामपुर के मिलक थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उसकी छत्तीसगढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। सलमा की मौत के बाद उसके शव को रामपुर जिला स्थित गांव में लाकर दफन किया गया था। पुलिस ने बताया सलमा के परिजन ने उसके पति मौलाना बशीर पर हत्या का आरोप लगाया और छत्तीसगढ़ पुलिस से मामले की जांच करने की अपील की।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने बताया कि रामपुर निवासी मौलाना बशीर छत्तीसगढ़ के एक मदरसे में बच्चों को पढ़ाता है और अपना कारोबार भी करता है। परिजनों की मांग पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने रामपुर पुलिस अधीक्षक को एक पत्र लिखा और 13 दिन पहले दफन किया गया महिला का शव कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की रामपुर के जिलाधिकारी से सिफारिश की। जिला प्रशासन के निर्देश पर शनिवार दोपहर दो बजे महिला के शव को कब्र से निकाला गया। यह कार्रवाई रामपुर जिला प्रशासन के निर्देश पर अधिकारियों की निगरानी में की गई। रामपुर के पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article