लखनऊ

UP Weather: यूपी के इन 50 जिलों में हाई अलर्ट; बिजली गिरने और भारी बारिश की चेतावनी

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 8, 2023, 07:12 PM IST

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के 40 से अधिक जिलों में वज्रपात और भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। जानकारी के मुताबिक आगामी 9, 10 और 11 सितंबर को यूपी के 40 से ज्यादा जिलों में बिजली गिरने की आशंका है। कई जिलों में भारी बारिश होगी। वहीं कुछ जिलों में हल्की बारिश की भी संभावना है।

Image

उत्तर प्रदेश के किन-किन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट?

Photo : PTI

Uttar Pradesh News: मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के लगभग 50 जिलों में वज्रपात और भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। जानकारी के अनुसार आगामी 9, 10 और 11 सितंबर को यूपी के कई जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात होगा। कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना भी जताई है। यानी अगले तीन दिनों तक यूपी में बारिश का कहर देखने को मिलेगा।

किन-किन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट?

मौसम विभाग ने अपनी चेतावनी में जिन जिलों में बिजली गिरने और भारी बारिश की बात कही है, इनमें वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, फतेहपुर, प्रतापगढ़, बलिया, संत कबीर नगर, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, बलरामपुर, गोंडा, श्रावस्ती, सीतापुर, बहराइच, हरदोई, कन्नौज, फर्रूखाबाद, कानपुर नगर, कानपुर देहात, लखनऊ, बाराबंकी, उन्नाव, रायबरेली, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, मैनपुरी, इटावा, आगरा, फिरोजाबाद, औरैया, हमीरपुर, जालौन, झांसी समेत आसपास के कई इलाके शामिल हैं। वहीं गोंडा, श्रावस्ती, बस्ती, बहराइच, रायबरेली, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर एवं आसपास इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

चिलचिलाती गर्मी से राहत देगी बारिश

बीते कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। उम्मीद है कि बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। पश्चिमी यूपी के भी कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। भारी बारिश और वज्रपात को देखते हुए हाई अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में अगले 24 घंटे में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article