लखनऊ

Uttar Pradesh: गंगा एक्‍सप्रेसवे के निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, वाहन के साथ दौड़ेंगे फाइटर प्‍लेन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 21, 2023, 07:18 PM IST

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में बन रहे 594 किलोमीटर लंबे ‘गंगा एक्सप्रेसवे’ की प्रगति रिपोर्ट प्रस्‍तुत की गई है। जिसमें बताया गया है कि एक्सप्रेसवे का 84.11% क्‍लीयरिंग और ग्रबिंग कार्य और 7.3% निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। 36,200 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा यह एक्‍सप्रेसवे जनवरी 2025 तक तैयार हो जाएगा।

Image

गंगा एक्‍सप्रेसवे के निर्माण की आई प्रगति रिपोर्ट, इस साल से दौड़ेंगे वाहन

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • 594 किलोमीटर लंबा है यह यूपी का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे
  • गंगा एक्‍सप्रसेवे 36,200 करोड़ रुपये की लागत से हो रहा तैयार
  • 18 दिसंबर 2021 को पीएम मोदी ने किया था एक्‍सप्रेसवे का शिलान्‍यास

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में बन रहे 594 किलोमीटर लंबे ‘गंगा एक्सप्रेसवे’ के निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीईडा) ने इस एक्‍सप्रेसवे के निर्माण से जुड़ी एक प्रगति रिपोर्ट तैयार की है। जिसमें बताया गया है कि, एक्सप्रेसवे का 84.11% क्‍लीयरिंग और ग्रबिंग कार्य और 7.3% निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। यह पूरा कार्य अपने तय समय के अनुसार चल रहा है। छह लेन वाली गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना को पर 36,200 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है। इसके निर्माण को तेज गति देने के लिए चार समूहों में विभाजित कर वर्क हो रहा है। यह एक्‍सप्रेसवे तैयार होने के बाद राज्‍य का सबसे लंबा एक्‍सप्रेसवे होगा।

बता दें कि इस एक्‍सप्रसेवे का लाभ यूपी के अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा समेत कई अन्य राज्यों को भी लेगा। यह एक्‍सप्रसेवे यूपी के 12 जिलों से होकर गुजरेगा। गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ से शुरू होकर हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली और प्रतापगढ़ होते हुए प्रयागराज तक जाएगी। इस एक्सप्रेसवे से यूपी के साथ देश के औद्योगिक विकास, व्यापार, पर्यटन और कृषि आदि क्षेत्रों को विस्‍तार मिलेगा। यह एक्‍सप्रसेवे देश की तरक्‍की में जितना मदद करेगी, उतना ही देश की सुरक्षा में भी योगदान करेगी। इस पर एक आधुनिक हवाई पट्टी भी बनाया जाएगा।

बेहद एडवांस होगी 3.5 किमी लंबी हवाई पट्टी

इस एक्‍सप्रेसवे पर वायुसेना के लड़ाकू विमानों के लिए एक 3.5 किमी लंबी आपातकालीन रनवे भी बनाया जाएगा। यह राज्‍य के एक्‍सप्रेसवे पर बनी दूसरी हवाई पट्टी होगा। इससे पहले ऐसी ही एक हवाई पट्टी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भी बन चुकी है। यह हवाई पट्टी सभी सुरक्षा मानकों को ध्‍यान में रखकर बनाई जाएगी। यहां पर वायुसेना के सी-17 परिवहन विमान से लेकर Su-30 MKI, जगुआर और मिराज 2000 जैसे फाइटर जेट्स आसानी से लैंड कर सकेंगे।

जनवरी 2025 से इस एक्‍सप्रसेवे पर दौड़ने लगेंगे वाहन

बता दें कि, इस परियोजना को शुरू करने का प्रोजेक्‍ट वर्ष 2007 तैयार किया गया था, लेकिन यह फाइलों में ही लटकी रही। वर्ष 2019 में योगी सरकार ने इस प्रोजेक्‍ट का प्रस्‍ताव रखा। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 दिसंबर 2021 को शाहजहांपुर में गंगा एक्‍सप्रेसवे का शिलान्‍यास किया था। इसे जनवरी 2025 तक पूरा करने का लक्ष्‍य रखा गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article