Lucknow Nagar Nigam: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नगर निगम ने शानदार पहल की है। अब लखनऊ में कबाड़ से काम की चीजें बनेंगी। टेट्रा पैक जैसे बेकार कचरे से भी इस्तेमाल के लायक चीजें बनेंगी। लखनऊ नगर निगम ने एक निजी कंपनी कबाड़ी डॉट काम के साथ मिलकर इस दिशा में पहल की शुरूआत कर दी है। साथ ही उससे बनी उपयोगी चीजों का इस्तेमाल भी शुरू कर दिया गया है। टेट्रा पैक और पॉलिथीन का इस्तेमाल कर बनाई गई बेंच नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने खुद अपने कमरे में आने वाले लोगों के बैठने के लिए रखी है। वो पेन- पेंसिल स्टैंड का भी उपयोग कर रहे हैं।
आने वाले समय में लखनऊ के लोग भी ऐसी चीजों का उपयोग कर सकेंगे, और बेकार कचरे को बेचकर रुपये भी कमा सकेंगे। नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के अनुसार, अभी यह प्रयोग पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया है।
