लखनऊ

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में हल्की से भारी बारिश की चेतावनी, 2-3 दिन रहें सावधान

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jul 15, 2023, 09:35 AM IST

UP Weather Update: पूरा देश बारिश के चपेट में हैं। कुछ राज्यों में वर्षा ने कहर बरपा रखा है। उत्तर प्रदेश में भी 20 जिलों से दो से तीन दिन हल्की से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Image

यूपी में हल्की से भारी बारिश की चेतावनी (तस्वीर- PTI)

UP Weather Update: देशभर में मानसून प्रवेश करने के बाद से उत्तराखंड, हिमाचल, बिहार समेत पूरा उत्तर प्रदेश बारिश के चपेट में है। मौसम विभाग में एक बार फिर अगले 24 घंटे तक 20 जिलों में भारी बारिश तो कहीं हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है। कई जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश व बिजली गिरने की भी संभावना है। राजधानी लखनऊ समेत आसपास के क्षेत्रों में कल देर रात से बारिश हो रही है।

यूपी में दो-तीन दिनों में कहां-कहां होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिनों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, गाजियाबाद, नोयडा, मेरठ, आगरा, औरेया, इटावा, फतेहपुर, फिरोजाबाद, हाथरस, जालौन, झांसी, कानपुर, कानपुर देहात, ललितपुर, मथुरा, प्रतापगढ़, रायबरेली और उन्नाव जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में आज कहां होगी बारिश

अगले 24 घंटे के दौरान गोरखपुर, रायबरेली, बलरामपुर, गोंडा, बस्ती, बदायूं, जालौन, ललितपुर, मेरठ, बुलन्दशहर, हमीरपुर, फिरोजाबाद, झांसी, बुलन्दशहर, आगरा, एटा, मथुरा, आगरा, सोनभद्र, कानपुर देहात, जालौन, बागपत, कासगंज, हमीरपुर, इटावा, हापुड, जालौन, हाथरस, बुलन्दशहर, बिजनौर, मुज़फ्फरनगर सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।

आईएमडी मौसम की चेतावनी के लिए चार रंग का इस्तेमाल करता है। ‘ग्रीन’ अलर्ट का अर्थ है कि कोई कार्रवाई आवश्यक नहीं है जबकि ‘येलो’ अलर्ट में मौसम के काफी खराब होने की आशंका होती है। वहीं ‘ऑरेंज’ अलर्ट में मौसम के अत्यधिक खराब होने की आशंका को लेकर चेतावनी दी जाती है। ‘रेड’ अलर्ट में मौसम के काफी खराब होने और जानमाल के नुकसान की आशंका के बीच लोगों को आगाह किया जाता है।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article