UP Weather Today: कहीं मौसम हुआ सुहावना, तो कहीं आफत बनी बारिश; यूपी के 52 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

UP Weather Today: मौसम विभाग ने यूपी के 52 जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें से 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यूपी में लगातार हो रही बारिश से कहीं मौसम खुशनुमा बना हुआ है।

KEY HIGHLIGHTS
  • यूपी के 52 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
  • आगामी 5 दिनों तक बारिश की संभावना
  • बारिश से यूपी का मौसम हुआ सुहावना

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश से यूपी का मौसम सुहावना बना हुआ है। जहां एक तरफ बारिश से यूपी के लोगों के चेहरे खिले हुए हैं। वहीं कई स्थानों पर बारिश आफत बनी हुई है। यूपी के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण जलभराव की समस्या बनी हुई है। वहीं कई इलाकें ऐसे हैं जहां लोग बिजली न आने से परेशान हैं। नदियां उफान पर हैं। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से कई लोगों की मौत हुई है। इस बीच मौसम विभाग ने यूपी के 44 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है और 8 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आइए आपको बताएं मौसम विभाग ने किन जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

UP Weather

यूपी के 52 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में जारी ऑरेंज अलर्ट

मौसम केंद्र लखनऊ की रिपोर्ट के अनुसार, यूपी के 8 जिलों में भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में खीरी, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर और संत कबीर नगर शामिल है। पिछले कई दिनों से इन जिलों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने भारी बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई है।

End of Feed