लखनऊ

यूपी में मेहरबान इंद्रदेव, आज भी 12 जिलों में भारी बारिश का Alert, जानें अगले चार दिनों का IMD अपडेट

UP Weather: यूपी में इनदिनों मॉनसून मेहरबान है। लगातार हो रही बारिश से लोगों को गर्मी और उमस में राहत मिली है। कल बुधवार को भी कहीं जगहों पर अच्छी बारिश दर्ज की गई। आज 22 अगस्त को भी यहां कई जगहों पर गरज और चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। आइए जानें कैसा रहेगा अगले चार दिनों का मौसम-

Image

यूपी का मौसम

Photo : iStock

UP Weather: यूपी में इनदिनों लगातार बारिश का दौर जारी है। कहीं-कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश दर्ज की जा रही है। कल बुधवार को भी यूपी में कई जगहों पर हल्की से भारी बारिश हुई। आज 22 अगस्त गुरुवार को भी मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिम यूपी के कई जगहों पर गरज और चमक के साथ बारिश होने के आसार जताए हैं। इस दौरान पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है। विभाग के अनुसार आने वाले 4 दिनों तक यूपी में बारिश होनी की संभावना है, जिसे लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग ने आज गुरुवार 22 अगस्त को वाराणसी, फतेहपुर, प्रयागराज, कौशाम्बी, चित्रकूट और बांदा में भारी बारिश के होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही मिर्जापुर,संतरविदार नगर, जौनपुर, देवरिया, कुशीनगर और महाराजगंज के पास के इलाकों में भी भारी बारिश के आसार जताए गए हैं। विभाग ने आझ 23 अगस्त को पश्चिम और पूर्वी यूपी के कई जगहों पर गरज और चमक के साथ बादल बरस सकते हैं।

कैसा रहेगा 23 अगस्त का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 23 अगस्त शुक्रवार को यूपी के कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। जिसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार 24 अगस्त को भी पूर्वी और पश्चिम यूपी में कई जगहों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है। जिसे लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया है। इस दौरान यूपी में कहीं कहीं भारी बारिश होने के आसार जताए गए हैं।

कैसा रहेगा इस हफ्ते का मौसम

यूपी इस हफ्ते बारिश का दौर जारी सिलसिला जारी रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आज गुरुवार 22 अगस्त को यूपी के कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। कल 23 अगस्त को भी यूपी के कई इलाकों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। विभाग ने 23 अगस्त को भी यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। 24 अगस्त को पूर्वी और पश्चिम यूपी में कई जगहों पर भारी बारिश होगी और 25 और 26 अगस्त को कई इलाकों में गरज और चमक के साथ बारिश दर्ज की जा सकती है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article