UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 20-July-2025: उत्तर प्रदेश में इन दिनों मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। जिसके चलते भारी बारिश में कमी देखने को मिली है। प्रदेश में शुक्रवार को बारिश के अभाव और तेज हवाएं न चलने से गर्मी में इजाफा हुआ है। हालांकि आज कुछ जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही कई जिलों में बिजली गिरने और बादल गरजने की चेतावनी दी गई है। कल यानी 21 जुलाई को भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिसके बाद बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 22 जुलाई से भारी बारिश का सिलसिला थम सकता है। जिससे आने वाले दिनों में एक बार फिर गर्मी अपना जोर दिखाएगी।
यूपी में आज मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में कुछ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है। यूपी में आज सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, बागपत, मेरठ, अमरोहा, रामपुर और बरेली में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही दोनों हिस्सों में मेघगर्जन और वज्रपात का भी येलो अलर्ट जारी हुआ है।
इन जिलों मेघगर्जन-वज्रपात का अलर्ट
प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, कानपुर देहात, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, एटा, हाथरस, कासगंज, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, आगरा, फिरोजाबाद, महोबा, मैनपुरी, इटावा, झांसी, ललितपुर, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, गोंडा, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई और फर्रुखाबाद।
यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 21 जुलाई को पश्चिमी यूपी में मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही उत्तरी भाग में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। इस दौरान पूर्वी यूपी में भी बारिश की संभावना है। हालांकि भारी बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। लेकिन मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यूपी में 22 और 23 जुलाई को कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। लेकिन बादल गरजने और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।
