लखनऊ

UP Weather: यूपी में मानसून की विदाई से पहले बरस रहे बदरा, 40 से अधिक जिलों में झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 18-Sep-2025 लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश के करीब 44 जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होगी। बारिश से मौसम सुहावना बना रहेगा और उमस वाली गर्मी से राहत मिलेगी। मानसून की विदाई से पहले यहां तेज बारिश दर्ज की जा रही है।

Image

यूपी में आज बारिश का अलर्ट (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले झमाझम बारिश हो रही है। बारिश से लोगों को बीते दिनों बड़ी उमस और गर्मी से राहत मिलने लगी है। 3 से 4 दिन की बारिश के बाद यह सिलसिला पूरी तरह से थम जाएगा, जिसके बाद एक बार फिर यूपी वासियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि नवरात्रि के बाद से मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा क्योंकि उसके बाद से ठंड की शुरुआत का समय करीब आएगा। इस बीच मौसम विभाग ने बताया कि आज प्रदेश के करीब 44 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने का अलर्ट है। इसके साथ ही कई जिलों में तेज हवाओं और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। आइए अब आपको बताए कैसा रहेगा आज यूपी में मौसम का हाल और किन जिलों में होगी झमाझम बारिश।

यूपी के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के सीतापुर, बाराबंकी, बहराइच, अयोध्या, गोंडा, अमेठी, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, आजमगढ़ और अंबेडकरनगर में आज आईएमडी ने भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां तेज हवाओं के साथ बदरा गरज-चमक के साथ बरसेंगे और मौसम खुशनुमा हो जाएगा।

यूपी के इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने यूपी के पीलीभीत, शाहजहांपुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, बलिया, मऊ, चंदौली, वाराणसी, कौशांबी, प्रयागराज, मिर्जापुर, गाजीपुर, सोनभद्र, बस्ती, संत कबीर नगर, जौनपुर, भदोही, फतेहपुर, रायबरेली, बांदा, उन्नाव, कानपुर, कानपुर देहात, अररिया, कन्नौज, इटावा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, हरदोई, लखनऊ में मध्यम से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कई जिलों 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। हवाओं और बारिश से लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम सुहावना बना रहेगा।

5 दिन तक बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की मानें तो यूपी में 18 से 23 सितंबर तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान सबसे अधिक बारिश मैनपुरी, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, अयोध्या, अंबेड़कर नगर, औरैया, महोबा, झांसी, ललितपुर और हमीरपुर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ होने की संभावना है। यहां 23 सितंबर तक झमाझम बदरा बरसेंगे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article