UP Ka Mausam: बारिश से हुई लू की छुट्टी, अब आए झमाझम बरसात के दिन; बिजली का खतरा भी बरकरार

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 17-June-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में आज से लेकर 22 जून तक तेज हवाओं संग बारिश का सिलसिला जारी रहने का पूर्वानुमान है। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बारिश ने लू की छूट्टी कर दी है। साथ ही तापमान में भी गिरावट आई है।

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 17-June-2025: उत्तर प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियों ने लू की छुट्टी कर दी है। बारिश के चलते भीषण गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली है। सोमवार को भी गोरखपुर, बरेली, आगरा, अयोध्या समेत 46 से ज्यादा शहरों में प्री-मानसून बारिश हुई। यूपी में सबसे अधिक बारिश बरेली में 149 मिमी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज भी कहीं धीमी तो कहीं तेज बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान आंधी-तूफान चलने के साथ ही बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है।

rain

सांकेतिक फोटो

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी यूपी के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा कई जिलों में मेघर्गजन और वज्रपात का भी अलर्ट है। जिनमें प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, झांसी, ललितपुर, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर और श्रावस्ती शामिल हैं।

End of Feed