लखनऊ

UP Ka Mausam 12-Nov-2025: यूपी में कड़ाके की ठंड ने पसारे पैर, लुढ़का पारा, गर्म कपड़ों में भी ठिठुर रहे लोग

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 12-Nov-2025 लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, नोएडा में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में मौसम के मिजाज बदले हुए हैं। यहां बीते दो दिनों से भीषण ठंड का दौर शुरू हो गया है, सुबह-शाम के साथ अब दिन में भी ठंड लगने लगी है। यहां लोग गर्म कपड़ों में भी ठिठुर रहे हैं। घरों के आगे अब लोग आग जलाकर बैठ रहे हैं।

Image

यूपी में कड़ाके की ठंड ने पसारे पैर

UP Ka Mausam 12-Nov-2025: उत्तर प्रदेश में मौसम सुहावना और ठंडा बना हुआ है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी और बारिश के चलते यहां ठंड बढ़ने लगी है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बढ़ती ठंड और गिरते तापमान के बीच मौसम विभाग ने यहां शीतलहर चलने की संभावना जताई है। यहां रात के समय भी भीषण ठंड पड़ रही है। रात के समय शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है। रात के समय कई स्थानों पर तापमान 10 डिग्री के भी नीचे दर्ज किया जा रहा है। लोगों को गर्म कपड़ों में भी ठिठुरता हुआ देखा जा रहा है। यहां शाम होते ही लोग ठंड से बचने के लिए अलाव जलाने लगे हैं।

उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल कैसा रहेगा?

आज यानी 12 नवंबर को यूपी का मौसम शुष्क बना हुआ है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो आज प्रदेश में शीतलहर चलने की संभावना जताई जा रही है। इस संबंध में आईएमडी ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। लेकिन बारिश होने की कोई संभावना भी नहीं जताई गई है। बता दें कि कल से प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह के समय हल्की हवाएं चल रही हैं, जिनकी गति दिन के दौरान छोड़ी बढ़ जाती है। यही कारण है कि दोपहर के समय धूप का असर भी कम होने लगा है। तेज हवाओं के साथ कोहरा और धुंध धूप के असर को कम कर रहे हैं, लेकिन फिर भी सुबह-शाम होने वाली ठंड से दिन के समय कुछ राहत मिल रही है।

बता दें कि मौसम की स्थिति को देखते हुए सोमवार को मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया था, लेकिन मंगलवार को आये बदलाव के बाद बुधवार को शीतलहर का अलर्ट हटा दिया गया।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश के लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो आज की ही तरह कल यानी 13 नवंबर को भी मौसम शुष्क बना रहेगा। इतना ही नहीं 14, 15, 16 और 17 नवंबर को भी प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आएगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article