उत्तर भारत में कंपकंपा देने वाली ठंड, स्वेटर-जैकेट में भी कांप रहे लोग, कई स्थानों पर आज शीतलहर का अलर्ट
Aaj ka Mausam 12 November 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड, महाराष्ट्र में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी) News Today Updates: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ी इलाकों में बदल रहे मौसम का असर मैदानी इलाकों पर देखने को मिल रहा है। इससे दिल्ली, यूपी में ठंड बढ़ रही है। सुबह के समय कोहरा छाया रहता है। कई शहरों का तापमान 10 से 12 के बीच दर्ज किया जा रहा है। तापमान में आ रही कमी के साथ ही शीतलहर की शुरुआत भी होने लगी है। इस ठंड में लोगों को गर्म कपड़ों में भी कांपते हुए देखा जा रहा है।
उत्तर भारत में कंपकंपा देने वाली ठंड, स्वेटर-जैकेट में भी कांप रहे लोग, कई स्थानों पर आज शीतलहर का अलर्ट
